कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

औरंगाबाद शहर के वास्तु विहार में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में चार बंद मकानों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के आवास का ताला तोड़ने के साथ ही तीन अन्य घरों में भी चोरी की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

औरंगाबाद शहर के वास्तु विहार में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में चार बंद मकानों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के वास्तु विहार स्थित आवास का ताला तोड़ने के साथ ही आसपास के तीन अन्य घरों में भी चोरी की। है चोरी की सबसे बड़ी घटना संतोष सिंह के घर में हुई, जहां से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है।

चोरी की घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। संतोष सिंह फिलहाल देवघर गए हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी बेटे के साथ कर्मा रोड स्थित अपनी बहन के घर गई थीं। सुबह जब वह वास्तु विहार स्थित आवास पहुंचीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर अलमारी भी टूटी हुई थी और उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

इसके अलावा चोरों ने प्रदीप सिंह और बृजेश कुमार के बंद मकानों का भी ताला तोड़ा। इन दोनों घरों से कितने सामान की चोरी हुई है, इसका आकलन फिलहाल किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर का भी टूटा ताला, सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के आवास का ताला भी टूटा हुआ है। इसके बाद कांग्रेस नेता सूरज राय को घटना की जानकारी दी गई। वह मौके पर पहुंचे और घर के अंदर जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। हालांकि आवास से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बताया गया कि राजेश कुमार एक दिन पहले ही अपने वास्तु विहार स्थित आवास में ताला बंद कर पटना के लिए रवाना हुए थे। उनके आवास की देखरेख के लिए कर्मा रोड निवासी केयरटेकर जितन वहां रहता था। रविवार की शाम वह भी घर में ताला लगाकर अपने गांव चला गया था। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में चार संदिग्ध बाउंड्री फांदकर सोसाइटी के अंदर प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक चोर सोसाइटी के अंदर रहे। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से बाउंड्री फांदकर बाहर निकल गए। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

औरंगाबाद से रुपेश की रिपोर्ट

Trending News

नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न, 2 आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न, 2 आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
Oct 26, 2026, 10:24:00 AM
लखनऊ पहुंचे राहुल, मानहानि के मामले में सुल्तानपुर के कोर्ट में होनी है पेशी
लखनऊ पहुंचे राहुल, मानहानि के मामले में सुल्तानपुर के कोर्ट में होनी है पेशी
Oct 26, 2026, 10:11:00 AM
निरसा के चापापुर आउटसोर्सिंग में कोयला तस्करी का खुलासा, 4 हाइवा जब्त
निरसा के चापापुर आउटसोर्सिंग में कोयला तस्करी का खुलासा, 4 हाइवा जब्त
Oct 26, 2026, 9:47:00 AM
मेले के दौरान हादसा, मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही युवती, लगी आग
मेले के दौरान हादसा, मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही युवती, लगी आग
Oct 26, 2026, 9:43:00 AM
PM के पिताजी के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी माफी मांगें - मुख्यमंत्री
PM के पिताजी के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी माफी मांगें - मुख्यमंत्री
Oct 26, 2026, 9:33:00 AM
पुलिस को देखकर नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों का हंगामा
पुलिस को देखकर नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों का हंगामा
Oct 26, 2026, 9:14:00 AM
हरमनप्रीत और दीप्ति के शानदार शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, 121 रन से जीता भारत
हरमनप्रीत और दीप्ति के शानदार शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, 121 रन से जीता भारत
Oct 26, 2026, 9:07:00 AM
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड किया जाम
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड किया जाम
Oct 26, 2026, 8:45:00 AM
लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
Oct 26, 2026, 8:40:00 AM
अवैध पटाखों के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
अवैध पटाखों के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
Oct 26, 2026, 8:20:00 AM