कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड किया जाम

सासाराम नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित पुरानी जीटी रोड पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक व्यपारी की मौत हो गई। घटना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप सुबह पांच बजे की है।

कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड किया जाम

सासाराम : सासाराम नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित पुरानी जीटी रोड पर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक व्यपारी की मौत हो गई। घटना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप सुबह पांच बजे की है। मृतक की पहचान बड्डी थाना क्षेत्र के कचनथ गांव निवासी गणेश पासवान के 45 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश पासवान के रूप में हुई है।

चाय की तलब ने ली जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जयप्रकाश पासवान तराड़ी गांव स्थित अपने ससुराल में रहकर पशु चारा बिक्री का काम करते थे। सोमवार की सुबह भी वे प्रतिदिन की तरह अपने ट्रैक्टर पर पशु चारा लादकर सासाराम बिक्री के लिए आए हुए थे। इस दौरान वे ट्रैक्टर खड़ी कर चाय पीने के लिए सड़क की दूसरी तरफ जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यवसायी की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।

टक्कर के बाद कुछ दूर तक घसीटा, चालक फरार

प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार, कार के साथ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयप्रकाश पासवान कुछ दूर तक घिसटते चले गये, जिससे उनकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। हालांकि, टक्कर के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से तुरंत फरार हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

वहीं व्यवसायी की मौत से नाराज लोगों ने पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया। लोग आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। बता दें कि सड़क जाम के कारण शहर की यातायात व्यवस्था लगभग 2 घंटे तक प्रभावित हुई। मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा बूझाकर सड़क से हटाया, फिर आगे की कार्रवाई पूरी की गई।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

मेले के दौरान हादसा, मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही युवती, लगी आग
मेले के दौरान हादसा, मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही युवती, लगी आग
Oct 26, 2026, 9:42:00 AM
PM के पिताजी के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी माफी मांगें - मुख्यमंत्री
PM के पिताजी के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी माफी मांगें - मुख्यमंत्री
Oct 26, 2026, 9:33:00 AM
पुलिस को देखकर नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों का हंगामा
पुलिस को देखकर नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों का हंगामा
Oct 26, 2026, 9:14:00 AM
हरमनप्रीत और दीप्ति के शानदार शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, 121 रन से जीता भारत
हरमनप्रीत और दीप्ति के शानदार शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, 121 रन से जीता भारत
Oct 26, 2026, 9:07:00 AM
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड किया जाम
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड किया जाम
Oct 26, 2026, 8:45:00 AM
लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
Oct 26, 2026, 8:40:00 AM
अवैध पटाखों के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
अवैध पटाखों के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
Oct 26, 2026, 8:20:00 AM
भोरे में बौद्धिक विकास मंडल की बैठक, एक नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल
भोरे में बौद्धिक विकास मंडल की बैठक, एक नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल
Oct 25, 2026, 8:15:00 PM
मोहनाबांक-नाला PWD पथ का अधूरा निर्माण फिर शुरू, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास
मोहनाबांक-नाला PWD पथ का अधूरा निर्माण फिर शुरू, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास
Oct 25, 2026, 8:00:00 PM
 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM