मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी

नवगछिया अनुमंडल के खरीक अंचल में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कजिकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध में अचानक कटाव शुरू हो गया। वहां से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल का आवास महज करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है।

मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी

भागलपुर। नवगछिया अनुमंडल के खरीक अंचल में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कजिकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध में अचानक कटाव शुरू हो गया। वार्ड संख्या-12 के शंकरपुर टोला के समीप रात करीब 2:30 बजे कटाव की सूचना प्रशासन को मिली। खास बात यह है कि जिस जगह बांध में कटाव हो रहा है, वहां से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल का आवास महज करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। कटाव की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों की टीम भागे-भागे मौके पर पहुंची।

कटाव की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे अपर समाहर्ता नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत कई अधिकारी और अभियंता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बांध की स्थिति का जायजा लिया और वहीं कैंप कर निगरानी शुरू कर दी है। पजिलाधिकारी के मुताबिक कटाव के कारण पानी नवगछिया की ओर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए पानी के प्रवाह को रोकने और बांध को सुरक्षित रखने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग की पूरी टीम को युद्धस्तर पर लगाया गया है।

मौके पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक संसाधन और सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। अभियंता और तकनीकी कर्मी लगातार सुरक्षात्मक कार्य में जुटे हैं। प्रशासन की कोशिश है कि कटाव को आगे बढ़ने से रोका जाए और बांध को किसी बड़े नुकसान से बचाया जा सके।।रात के समय कटाव की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अमले के मौके पर पहुंचने से क्षेत्र में स्थिति को लेकर चल रही चिंता के बीच राहत मिली है। जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित अधिकारी और अभियंता मौके पर कैंप कर रहे हैं और पल-पल की स्थिति की निगरानी की जा रही है।

मंत्री के घर के पास कटाव ने बढ़ाई चिंता -

कजिकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध में कटाव का स्थान ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास के बेहद करीब होने के कारण मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। मंत्री का आवास कटाव स्थल से करीब 500 मीटर दूर बताया गया है। ऐसे में प्रशासन ने किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए मौके पर अपनी पूरी मशीनरी लगा दी है। फिलहाल प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग का पूरा फोकस कटाव को नियंत्रित करने और पानी के प्रवाह को रोकने पर है। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Aug 24, 2026, 1:09:00 PM
मोबाइल सिम के लिए लागू हुआ नया नियम, रखनी होगी सावधानी
मोबाइल सिम के लिए लागू हुआ नया नियम, रखनी होगी सावधानी
Aug 24, 2026, 12:56:00 PM
सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी
सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी
Aug 24, 2026, 12:48:00 PM
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, भगदड़ मचने की उड़ी अफवाह, DM-SP..
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, भगदड़ मचने की उड़ी अफवाह, DM-SP..
Aug 24, 2026, 12:23:00 PM
बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Aug 24, 2026, 12:15:00 PM
देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह संपन्न, भंडारा व रात्रि जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह संपन्न, भंडारा व रात्रि जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Aug 24, 2026, 12:14:00 PM
परिवार के लोग नींद में थे, तभी भरत तिवारी के घर पहुंचे  MLC पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी
परिवार के लोग नींद में थे, तभी भरत तिवारी के घर पहुंचे MLC पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी
Aug 24, 2026, 12:04:00 PM
शौच करने गई महिला पर तेंदुए का हमला, इलाके में मची चीख पुकार
शौच करने गई महिला पर तेंदुए का हमला, इलाके में मची चीख पुकार
Aug 24, 2026, 11:46:00 AM
मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी
मंत्री के घर के पास बांध में कटाव, भागे-भागे पहुंचे DM, नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी
Aug 24, 2026, 11:29:00 AM
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 52 प्रतियोगियों के बीच जीता खिताब
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, 52 प्रतियोगियों के बीच जीता खिताब
Aug 24, 2026, 11:20:00 AM