बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

राज्य के सारण जिले से खौफनाक खबर है। मिली खबर के अनुसार यहां एक डांसर के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की बतायी जा रही है। घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है

बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

राज्य के सारण जिले से खौफनाक खबर है। मिली खबर के अनुसार यहां एक डांसर के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की बतायी जा रही है। घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का इलाज अमनौर सीएचसी में कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़िता पहाड़पुर स्थित एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी में नर्तकी के रूप में काम करती है। शनिवार की शाम वह तीन अन्य नर्तकियों के साथ राजलक्ष्मी मैरेज हॉल, मशरक में आयोजित बर्थडे पार्टी में कार्यक्रम करने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार की सुबह दो बाइक और एक स्कूटी से उसे वापस अमनौर लाया जा रहा था।आरोप है कि इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक उसे तेजी से आगे ले गया और तरैया थाना क्षेत्र के छपिया पानी टंकी के पास सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। 

इधर घटना के बाद पीड़िता ने ऑर्केस्ट्रा संचालक को फोन कर जानकारी दी। संचालक मौके पर पहुंचा और पीड़िता को अमनौर सीएचसी लेकर आया, जहां उसका उपचार कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर अमनौर थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार महिला पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना का स्थल तरैया थाना क्षेत्र में होने के कारण तरैया पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। अमनौर पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले में आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। 

Trending News

छात्रों को लेकर सीएम सम्राट ने लिए तीन बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर CM की बड़ी घोषणा
छात्रों को लेकर सीएम सम्राट ने लिए तीन बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर CM की बड़ी घोषणा
Aug 24, 2026, 1:37:00 PM
'बिहार विद्या साथी' ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 24X7 शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : सीएम
'बिहार विद्या साथी' ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 24X7 शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : सीएम
Aug 24, 2026, 1:33:00 PM
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
Aug 24, 2026, 1:21:00 PM
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Aug 24, 2026, 1:09:00 PM
मोबाइल सिम के लिए लागू हुआ नया नियम, रखनी होगी सावधानी
मोबाइल सिम के लिए लागू हुआ नया नियम, रखनी होगी सावधानी
Aug 24, 2026, 12:56:00 PM
सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी
सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी
Aug 24, 2026, 12:48:00 PM
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, भगदड़ मचने की उड़ी अफवाह, DM-SP..
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, भगदड़ मचने की उड़ी अफवाह, DM-SP..
Aug 24, 2026, 12:23:00 PM
बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Aug 24, 2026, 12:15:00 PM
देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह संपन्न, भंडारा व रात्रि जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह संपन्न, भंडारा व रात्रि जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Aug 24, 2026, 12:14:00 PM
परिवार के लोग नींद में थे, तभी भरत तिवारी के घर पहुंचे  MLC पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी
परिवार के लोग नींद में थे, तभी भरत तिवारी के घर पहुंचे MLC पवन सिंह, बहन ने बांधी राखी
Aug 24, 2026, 12:04:00 PM