सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी

गोपालगंज जिले का भोरे विधानसभा क्षेत्र आज भी एक बड़ी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहा है। जिस रेल परियोजना से इलाके के विकास और रोजगार की नई उम्मीदें बंधी थीं, वह सालों बीत जाने के बाद भी अधूरी लटकी हुई है।

सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी

विशेष रिपोर्ट: गोपालगंज जिले का भोरे विधानसभा क्षेत्र आज भी एक बड़ी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहा है। जिस रेल परियोजना से इलाके के विकास और रोजगार की नई उम्मीदें बंधी थीं, वह सालों बीत जाने के बाद भी अधूरी लटकी हुई है। स्थानीय निवासियों का दर्द यह है कि हर चुनाव में वादे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर सिर्फ अधूरा ढांचा नजर आता है।

रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद ने रखी थी आधारशिला

वर्ष 2007 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान हथुआ-भटनी रेलखंड की आधारशिला रखी गई थी। मकसद स्पष्ट था कि गोपालगंज के सुदूर इलाकों को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ जाए। ताकि इस इलाके क़े लोगो को रोजगार और आवागमन का सुगम रास्ता बन सके।

सत्ता बदली टूटी उम्मीद..

सत्ता बदलने और सालों बीतने के बाद यह परियोजना सिर्फ हथुआ से पंचदेवरी तक ही आज सिमट कर रह गई हैं। आगे का काम आज भी ठप पड़ा है। इलाके में रेलवे के अधूरे पुल और कंक्रीट के ढांचे तो भोरे क़े इलाकों में दिखते हैं। लेकिन वह भी अब अपनी पहचान से ओझल हो रहे हैं। वजह आज तक उन पर ट्रेन की पटरियां नहीं बिछाई जा सकीं।

मुआवजा मिला, पर काम रुका

भू-अर्जन विभाग, गोपालगंज के अनुसार इस रेलखंड के लिए किसानों को जमीन का मुआवजा बहुत पहले ही दिया जा चुका है।इसके बावजूद जमीन अधिग्रहण के बाद आगे का निर्माण कार्य आज भो अधर में लटका हुआ है।

संसद से सड़क तक उठती मांग

स्थानीय सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने कई बार लोकसभा में इस अधूरे रेलखंड का मुद्दा उठाया है और कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की है। एनडीए सरकार के दौर में स्थानीय लोगों को उम्मीद जगी थी कि इस प्रोजेक्ट को गति मिलेगी, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी जस की तस बनी हुई है।

यूपी के स्टेशनों का सहारा:

 भोरे में रेलवे स्टेशन और ट्रेन की सुविधा न होने के कारण स्थानीय यात्रियों और राहगीरों को ट्रेन पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों का रुख करना पड़ता है। इतना ही नहीं बेहतर कनेक्टिविटी न होने से इलाके में व्यापार और रोजगार के अवसर बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

आज हथुआ-भटनी रेलखंड भोरे की जनता के लिए सिर्फ एक चुनावी वादा बनकर रह गया है। लोगों की टूटती उम्मीदें अब यही सवाल पूछ रही हैं कि आखिर उन्हें इस जरूरी सुविधा के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा। 

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

MMDR एक्ट पर अर्जुन मुंडा का हमला, बोले-सेस नहीं नीलामी से बढ़ाएं राजस्व
MMDR एक्ट पर अर्जुन मुंडा का हमला, बोले-सेस नहीं नीलामी से बढ़ाएं राजस्व
Aug 24, 2026, 2:16:00 PM
छात्रों को लेकर सीएम सम्राट ने लिए तीन बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर CM की बड़ी घोषणा
छात्रों को लेकर सीएम सम्राट ने लिए तीन बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर CM की बड़ी घोषणा
Aug 24, 2026, 1:37:00 PM
'बिहार विद्या साथी' ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 24X7 शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : सीएम
'बिहार विद्या साथी' ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 24X7 शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : सीएम
Aug 24, 2026, 1:33:00 PM
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
Aug 24, 2026, 1:21:00 PM
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Aug 24, 2026, 1:09:00 PM
मोबाइल सिम के लिए लागू हुआ नया नियम, रखनी होगी सावधानी
मोबाइल सिम के लिए लागू हुआ नया नियम, रखनी होगी सावधानी
Aug 24, 2026, 12:56:00 PM
सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी
सपनों की पटरी पर अटका हथुआ-भटनी रेलखंड, भोरे की जनता कब तक सहेगी अनदेखी
Aug 24, 2026, 12:48:00 PM
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, भगदड़ मचने की उड़ी अफवाह, DM-SP..
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, भगदड़ मचने की उड़ी अफवाह, DM-SP..
Aug 24, 2026, 12:23:00 PM
बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बर्थडे पार्टी में डांस करने गई डांसर के साथ दुष्कर्म का आरोप, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Aug 24, 2026, 12:15:00 PM
देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह संपन्न, भंडारा व रात्रि जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देवी मंडप में 68वां सालाना गांव गुलजारी पूजन समारोह संपन्न, भंडारा व रात्रि जागरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Aug 24, 2026, 12:14:00 PM