ज्योति सिंह बोलीं- सीता वनवास में भी साथ थीं, राम अयोध्या में भी साथ ना दे सके

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया और पवन सिंह से जुड़ी कई घटनाओं की तरह, उनके बर्थडे पार्टी के क्लिप्स भी वायरल हो गए। उनकी बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ

Jyoti singh

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया और पवन सिंह से जुड़ी कई घटनाओं की तरह, उनके बर्थडे पार्टी के क्लिप्स भी वायरल हो गए। उनकी बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें खुशी से मुस्कुराकर केक काटते हुए और जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि, सबका ध्यान उनके आसपास मौजूद एक औरत पर गया, जिसके माथे पर सिंदूर लगा हुआ था। अब जब हर तरफ पवन सिंह का नाम महिमा सिंह के साथ जोड़ा गया तो इन सबके बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने कुछ पोस्ट किया है

वीडियो वायरल होने के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं। ज्योति सिंह ने 2 पोस्ट शेयर किए हैं। एक पोस्ट में लिखा था, ‘सीता वनवास में भी साथ थी, राम तो अयोध्या में भी साथ ना दे सके।’ इसके बाद ज्योति ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘शिव का अपनाया हुआ अक्सर दुनिया से ठुकराया हुआ होता है।

बीते दिनों पवन सिंह लखनऊ में दोस्त और सिंगर गुंजन सिंह की बर्थ-डे पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान मिस्ट्री गर्ल भी पवन के साथ दिखीं। दरअसल, यह मिस्ट्री गर्ल अभिनेत्री महिमा सिंह हैं। आजकल हर इवेंट में महिमा को पवन सिंह के साथ देखा जा रहा है।

पवन सिंह ने बर्थ-डे पार्टी में महिमा सिंह को सबके सामने जान कहकर पुकारा जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो स्टेज से महिला सिंह की ओर इशारा करते करते हुए कहते हैं कि, 'मैं चाहता हूं कि महिमा सिंह जी प्लीज आप इधर आइए। आओ मेरी जान इधर आओ।'

महिमा सिंह उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली हैं और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं। फिलहाल, वह पवन सिंह के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, और इसी वजह से वह इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं। इससे पहले, दोनों को 'बनी लाइका' गाने पर साथ देखा गया था। इसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और उनकी जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी बढ़ा दिया।

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM