धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर इतिहास, ₹831.40 करोड़ की कमाई के साथ बनी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म

भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के 32वें दिन भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है

धुरंधर

भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के 32वें दिन भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 831.40 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है।

6 जनवरी को भी ‘धुरंधर’ की रफ्तार थमी नहीं। फिल्म ने उस दिन भारत में 5.70 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर’ अब तक 1253.83 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो इसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल करता है।

इस रिकॉर्ड के साथ ही ‘धुरंधर’ ने अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा 2 ने हिंदी भाषा में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 821 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि धुरंधर ने इस आंकड़े को पार कर नया इतिहास रच दिया।

फिल्म की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “Thank You India. आपने धुरंधर को नंबर 1 फिल्म का ताज पहनाया है। धुरंधर भारत की अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है।”

वहीं, फिल्म की सफलता पर यश राज फिल्म्स ने भी निर्देशक आदित्य धर और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। यशराज ने लिखा, “धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास का एक मील का पत्थर है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।”

यशराज ने आदित्य धर की निडर कहानी कहने की शैली, उद्देश्य की स्पष्टता और उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण की भी जमकर तारीफ की। साथ ही फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टेक्नीशियन टीम को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी गई।

कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क भी सेट कर दिया है।

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM