झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सर्दी के बीच तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान अचानक 2.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे सुबह और शाम की ठंड पहले से ज्यादा तीखी महसूस होने लगी है। हवा में बढ़ी नमी के कारण शाम ढलते ही कनकनी बढ़ जाती है, हालांकि दिन में निकलने वाली हल्की धूप कुछ राहत जरूर देती है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से फिलहाल तापमान स्थिर नहीं रहेगा और अगले कुछ दिनों तक इसमें बदलाव जारी रहेगा। इसी बीच कांके क्षेत्र एक बार फिर राज्य का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया है, जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रात के तापमान में आई इस गिरावट से इलाके में ठिठुरन बढ़ गई है।

आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है। इसके बाद दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। फरवरी के पहले सप्ताह से ठंड का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा और दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ेगा।

अगले कुछ दिनों तक रांची में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दोपहर में हल्की धूप खिल सकती है। यानी सुबह और शाम ठंड बनी रहेगी, लेकिन दिन का मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ इसे सर्दी के अंतिम दौर के रूप में देख रहे हैं। विभाग के अनुसार 24 और 25 जनवरी को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

जिलावार तापमान का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गोड्डा और पाकुड़ में 25 जनवरी के आसपास पारा 31 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। हालांकि इन इलाकों में रात का तापमान 11 से 14 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे सुबह हल्की ठंड महसूस होगी।

कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा और लातेहार में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। लोहरदगा में पारा 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है, जो इन क्षेत्रों में सबसे कम माना जा रहा है। वहीं दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

रांची, हजारीबाग, बोकारो और रामगढ़ में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिलों में दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इन इलाकों में दिन में गर्मी बढ़ेगी, जबकि रातें सामान्य रूप से ठंडी बनी रहेंगी।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM