चतरा में TSPC को बड़ा झटका, एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू को पुलिस ने दबोचा

चतरा में TSPC को बड़ा झटका, एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू को पुलिस ने दबोचा

चतरा पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोड़ू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे लक्ष्मण पर पुलिसकर्मियों पर हमले समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, इसी वर्ष अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे सुरक्षाबलों पर हुए हमले में लक्ष्मण गंझू की अहम भूमिका थी। इस हमले में दो पुलिस जवानों की जान चली गई थी। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि लक्ष्मण अपने पैतृक गांव में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाला है। सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार की गई और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई। जैसे ही उसके गांव पहुंचने की पुष्टि हुई, पुलिस टीम ने रणनीति के तहत इलाके की घेराबंदी कर दी। गोपनीय तरीके से की गई कार्रवाई में लक्ष्मण गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया।

2012 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय होने का दावा

चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के अनुसार, लक्ष्मण गंझू वर्ष 2012 से नक्सली गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ चतरा के सदर और जोरी थाना क्षेत्रों में यूएपीए और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं के तहत तीन मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब लक्ष्मण गंझू से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे TSPC के दूसरे सक्रिय सदस्यों, संगठन के नेटवर्क और उसकी गतिविधियों से संबंधित अहम जानकारियां मिल सकती हैं। दो जवानों की शहादत से जुड़े मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को चतरा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Trending News

दिनदहाड़े चेन झपटमारी से हड़कंप, DM आवास के पास महिला से सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार
दिनदहाड़े चेन झपटमारी से हड़कंप, DM आवास के पास महिला से सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार
Aug 17, 2026, 6:00:00 PM
बारिश में बना रहे घूमने का प्लान, इस मौसम में जन्नत हैं ये जगहें
बारिश में बना रहे घूमने का प्लान, इस मौसम में जन्नत हैं ये जगहें
Aug 17, 2026, 5:49:00 PM
GOAL ने लॉन्च किया GTSE 2026-27: प्रतिभा की पहचान से सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 100% तक स्कॉलरशिप
GOAL ने लॉन्च किया GTSE 2026-27: प्रतिभा की पहचान से सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 100% तक स्कॉलरशिप
Aug 17, 2026, 5:44:00 PM
बोकारो पुलिस ने तीन महीने में 1665 मामलों का किया निष्पादन, 123 प्रतिशत रही दर
बोकारो पुलिस ने तीन महीने में 1665 मामलों का किया निष्पादन, 123 प्रतिशत रही दर
Aug 17, 2026, 5:36:00 PM
रास्ता भटक कर पहुंचे पलामू, बाइक की हुई भिड़ंत, डेढ़ माह की बच्ची की मौत
रास्ता भटक कर पहुंचे पलामू, बाइक की हुई भिड़ंत, डेढ़ माह की बच्ची की मौत
Aug 17, 2026, 5:20:00 PM
 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, तीन दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे एल. खियांग्ते
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, तीन दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे एल. खियांग्ते
Aug 17, 2026, 5:18:00 PM
चतरा में TSPC को बड़ा झटका, एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू को पुलिस ने दबोचा
चतरा में TSPC को बड़ा झटका, एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू को पुलिस ने दबोचा
Aug 17, 2026, 5:04:00 PM
एकलव्य और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए राज्य के 16 जिलों में होंगे ट्रायल
एकलव्य और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए राज्य के 16 जिलों में होंगे ट्रायल
Aug 17, 2026, 5:01:00 PM
ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिये भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के पदाधिकारियों का दौरा, 72 लोकेशन का होगा सर्वे
ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिये भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के पदाधिकारियों का दौरा, 72 लोकेशन का होगा सर्वे
Aug 17, 2026, 4:51:00 PM
Ex गर्लफ्रेंड पर खेसारी लाल यादव ने उठाया हाथ ? बोले-नामर्द नहीं हूं, आप काजल से पूछना...
Ex गर्लफ्रेंड पर खेसारी लाल यादव ने उठाया हाथ ? बोले-नामर्द नहीं हूं, आप काजल से पूछना...
Aug 17, 2026, 4:34:00 PM