बारिश में बना रहे घूमने का प्लान, इस मौसम में जन्नत हैं ये जगहें

हर तरफ फैली हुई हरियाली, बदलों से ढंके पहाड, ठंडी हवाएं और रिमझिम फुहारें, शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे यह मौसम पसंद नहीं हो। अगर आप भी इस मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपने ही देश में कुछ ऐसी जगहें हैं।

बारिश में बना रहे घूमने का प्लान, इस मौसम में जन्नत हैं ये जगहें

हर तरफ फैली हुई हरियाली, बदलों से ढंके पहाड, ठंडी हवाएं और रिमझिम फुहारें, शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे यह मौसम पसंद नहीं हो। अगर आप भी इस मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपने ही देश में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां इस मौसम में घूमने का मजा दुगुना हो जाता है। साउथ इंडिया में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जो अपने चाय बागान, हिल स्टेशन के लिए अलग पहचान रखते हैं। इस जगहों पर आप इस मौसम में घूमने का प्लान कर सकते हैं।

मुन्नार

केरल के मुन्नार की खूबसूरती मॉनसून में बढ़ जाती है। यहां स्थित चाय के खूबसूरत बागान, ठंडी-ठंडी हवाएं और धुंध से ढके पहाड़ लोगों की ट्रिप को यादगार बना देते हैं। बारिश के बाद यहां की हरियाली निखर जाती है। अगर आप नेचर लवर हैं, या फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम फिट है।

कूर्ग

कर्नाटक का कूर्ग भी मॉनसून के मौसम में शानदार हो जाता है। कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। मॉनसून में यहां पहाड़, कॉफी के बागानों और झरनों की खूबसूरती बढ़ जाती है। कूर्ग खूबसूरत होने के साथ शांत भी है।

चिकमंगलूर

कर्नाटक का चिकमगलूर पिछले कुछ सालों से लोगों की पसंदीदा जगह बन चुकी है। मॉनसून में यहां हरी-भरी घाटियां और बादलों से ढंके पहाड़ देखने को मिलेंगे। यहां शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताया जा सकता है। यह एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है।

कोडाइकनाल

तमिलनाडु का कोडाइकनाल हिल स्टेशन मानसून में बेहद खूबसूरत लगने लगता है। यहां की घाटियां, झीलें और व्यू पॉइंट बारिश के मौसम में बहुत ज्‍यादार सुंदर नजर आते हैं। अगर आपको भी प्रकृति से प्यार है और नेचर के बीच समय बिताना अच्छा लगता है, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

वायनाड

केरल का वायनाड भी मॉनसून में बेहद खूबसूरत लगता है। यहां लेक, गुफाएं, घने जंगल और कई बेहद शानदार झरने देखने लायक होते हैं। अगर आपको ट्रेकिंग और नेचर वॉक पसंद है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है।


इन जगहों पर अगर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मौसम की जानकारी जरूर ले लें। इसके अलावा इन जगहों के लिए मौसम के अनुरूप कपडे भी रख सकते हैं।


Trending News

बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप,  मुखिया प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप, मुखिया प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Nov 11, 2026, 7:50:00 PM
पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोका, पूछताछ के लिए थाने ले गई
पुलिस ने राजू तिर्की के काफिले को रोका, पूछताछ के लिए थाने ले गई
Nov 11, 2026, 7:35:00 PM
नीतीश कुमार बोले-सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव ही समाज की असली ताकत, जाति और वर्ग के भेदभाव...
नीतीश कुमार बोले-सामाजिक समरसता और पारस्परिक सद्भाव ही समाज की असली ताकत, जाति और वर्ग के भेदभाव...
Nov 11, 2026, 7:22:00 PM
बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने पर भड़के विहिप व बजरंग दल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
बजरंगबली की प्रतिमा को तालाब में फेंकने पर भड़के विहिप व बजरंग दल, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
Nov 11, 2026, 7:00:00 PM
झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
झामुमो को झटका, वरिष्ठ नेता राजा राम मरांडी सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
Nov 11, 2026, 6:38:00 PM
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में चित्रगुप्त पूजा में लिया हिस्सा, पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में चित्रगुप्त पूजा में लिया हिस्सा, पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की
Nov 11, 2026, 6:21:00 PM
छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, विधायक रणधीर सोनी ने किया घाटों का निरीक्षण
छठ महापर्व को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, विधायक रणधीर सोनी ने किया घाटों का निरीक्षण
Nov 11, 2026, 5:57:00 PM
गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम
गोपालगंज में ऐतिहासिक होगी सुशासन दिवस-नीतीश संवाद कार्यक्रम
Nov 11, 2026, 5:39:00 PM
भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास, 10 साल से कम उम्र की बच्चियों ने भी की पूजा-अर्चना
भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास, 10 साल से कम उम्र की बच्चियों ने भी की पूजा-अर्चना
Nov 11, 2026, 5:23:00 PM
कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू
कोशी क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत, 10 नई डायलिसिस मशीनों का संचालन शुरू
Nov 11, 2026, 5:05:00 PM