एकलव्य और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए राज्य के 16 जिलों में होंगे ट्रायल

बिहार में खेल प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में खेल विभाग की ओर से विभिन्न खेलों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

एकलव्य और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए राज्य के 16 जिलों में होंगे ट्रायल

बिहार में खेल प्रतिभाओं को तलाशकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में खेल विभाग की ओर से विभिन्न खेलों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए आर्चरी तथा जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत बैडमिंटन और ताइक्वांडो के चयन ट्रायल राज्य के अलग-अलग जिलों में होंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए आर्चरी के चयन ट्रायल 16 से 19 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, 16 अगस्त को सिवान, भागलपुर और औरंगाबाद, 17 अगस्त को मोतिहारी, कटिहार और नवादा, 18 अगस्त को गोपालगंज, पूर्णिया और जहानाबाद तथा 19 अगस्त को बांका और गया में ट्रायल होंगे। सिवान, मोतिहारी और गोपालगंज में बालक वर्ग तथा भागलपुर, कटिहार और बांका में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के ट्रायल होंगे। औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और गया में बालिका वर्ग के खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे।

जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत बैडमिंटन के चयन ट्रायल 16 से 18 अगस्त तक होंगे। इसके लिए 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी पात्र होंगे। 16 अगस्त को बांका के इंडोर स्टेडियम, 17 अगस्त को मुंगेर के इंडोर स्टेडियम (बस स्टैंड के समीप) और 18 अगस्त को कटिहार के इंडोर स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। तीनों स्थानों पर बालक एवं बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत ताइक्वांडो के लिए भी 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। 17 अगस्त को बेगूसराय के बीएसएस कॉलेजिएट प्लस-टू और 18 अगस्त को किशनगंज के खेल भवन में ट्रायल आयोजित होगा। दोनों स्थानों पर बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। सभी चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बिहार का निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित आयु सीमा पूरी करने वाले खिलाड़ी ही चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में पदक विजेता अथवा प्रतिभागी खिलाड़ियों को नियमानुसार अधिकतम दो वर्ष की आयु में छूट दिए जाने का प्रावधान भी है।

खेल विभाग की इस पहल का उद्देश्य बिहार के विभिन्न जिलों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें शुरुआती स्तर पर ही बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। आर्चरी के लिए एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र तथा बैडमिंटन और ताइक्वांडो के लिए जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM