रास्ता भटक कर पहुंचे पलामू, बाइक की हुई भिड़ंत, डेढ़ माह की बच्ची की मौत

झारखंड के पलामू जिले से दर्दनाक खबर है। यहां दो बाइकों की भिडंत हो गयी। भिडंत में एक डेढ़ माह की दुधमुंहे की मौत की खबर है। हादसे के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया।

रास्ता भटक कर पहुंचे पलामू, बाइक की हुई भिड़ंत, डेढ़ माह की बच्ची की मौत

झारखंड के पलामू जिले से दर्दनाक खबर है। यहां दो बाइकों की भिडंत हो गयी। भिडंत में एक डेढ़ माह की दुधमुंहे की मौत की खबर है। हादसे के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दिया है।

मिली खबर के अनुसार जिले के कादल-कुर्मी-मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर इंडेन गैस गोदाम के समीप रविवार को सुबह 9:30 बजे के करीब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार डेढ़ माह की बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर देवघर से बाइक के द्वारा अजय सहनी वाराणसी लौट रहे थे। लौटने के क्रम में अजय अपना रास्ता भटक गये और  कादल-कुर्मी-मोहम्मदगंज मुख्य पथ पर पहुंच गये। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर पंकज कुमार रवि की बाइक से हो गयी। पंकज अपनी बाइक पर पत्नी और बच्ची के साथ जा रहे थे। हादसे में बच्ची की मौत होने की खबर है। पंकज पांडु थाना क्षेत्र के निवासी बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया। अजय साहनी के परिजन उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले गए। हादसे में घायल पंकज और पुष्पांजलि की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM