दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल

जमुई: खैरा प्रखंड के दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कैदी वाहन अनियंत्रित होकर पूजा पंडाल के मुख्य गेट से जा टकराई। गेट का लोहे का हिस्सा गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं।

दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल

जमुई: खैरा प्रखंड के दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कैदी वाहन अनियंत्रित होकर पूजा पंडाल के मुख्य गेट से जा टकराई। हादसे में पंडाल का सजावटी गेट क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं गेट का लोहे का हिस्सा गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों के सिर में चोट आई है।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए खैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बंगनदर गांव निवासी आशा कार्यकर्ता वर्षा कुमारी (24) और मरीज संता देवी (45) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आशा कार्यकर्ता वर्षा कुमारी मरीज संता देवी को लेकर दुर्गा मंदिर के रास्ते होते हुए खैरा स्वास्थ्य केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही कैदी वाहन मंदिर परिसर में घुस गई और पंडाल के गेट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया और दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं।

मेडिकल जांच के लिए लाए गए थे 14 कैदी

मामले में एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि चरकापत्थर थाना से 14 कैदियों को मेडिकल जांच के लिए खैरा स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। इसी दौरान कैदी वाहन दुर्गा मंदिर परिसर में बने पूजा पंडाल के ऊपरी हिस्से से टकरा गई, जिससे पंडाल क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि जमुई में भीड़ और बड़े वाहनों की आवाजाही को देखते हुए कैदियों को खैरा लाया गया था।

तेज रफ्तार पर पूजा समिति ने उठाए सवाल

पूजा समिति के सदस्य मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि कैदी वाहन तेज रफ्तार में मंदिर परिसर में घुसी थी। समिति के सदस्यों ने चालक को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वाहन नहीं रुका। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में प्रवेश के दोनों ओर पूजा को लेकर दुकानें सजी हुई हैं और काफी भीड़ रहती है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार वाहन का प्रवेश किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। घटना के बाद पूजा समिति के सदस्यों में काफी नाराजगी देखी गई।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट  

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM