कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा

गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हत्या के एक आरोपी ने कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद एक पत्रकार की सतर्कता से उसकी कोशिश नाकाम हो गई। पत्रकार ने भाग रहे कैदी का पीछा कर उसे दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा

गोपालगंज। गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हत्या के एक आरोपी ने कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद एक पत्रकार की सतर्कता से उसकी कोशिश नाकाम हो गई। पत्रकार ने भाग रहे कैदी का पीछा कर उसे दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए विचाराधीन कैदी की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी साहेब हुसैन उर्फ झामलाल के रूप में हुई है। वह कटेया थाना क्षेत्र के बनरहा गांव में अपनी नानी की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

बताया जाता है कि जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उसने कैदी वार्ड से भागने का प्रयास किया। कैदी को भागते देख वहां मौजूद पत्रकार ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और पकड़ लिया।

गौरतलब है कि साहेब हुसैन पर अपनी नानी की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। इस मामले में कटेया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

पत्रकार की सूझबूझ और तत्परता से कैदी के फरार होने की कोशिश नाकाम हो गई। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।

गोपालगंज/विजयीपुर/ से शंकर जी की रिपोर्ट 

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM