समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत

बिहार में जीविका ग्रामीण महिलाओं के लिए केवल एक योजना नहीं है, बल्कि एक ऐसा मजबूत सहारा बन गई है, जिसने लाखों महिलाओं को घर की दहलीज से निकालकर आर्थिक स्वावलंबन के शिखर तक पहुंचाया है।

समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत

पटना: बिहार में जीविका ग्रामीण महिलाओं के लिए केवल एक योजना नहीं है, बल्कि एक ऐसा मजबूत सहारा बन गई है, जिसने लाखों महिलाओं को घर की दहलीज से निकालकर आर्थिक स्वावलंबन के शिखर तक पहुंचाया है। जीविका ने ग्रामीण महिलाओं को यह विश्वास दिलाया है कि अगर वे ठान लें, तो कोई भी संकट उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। सही मार्गदर्शन और छोटे से आर्थिक सहयोग  ने आज बिहार की हजारों महिलाओं को रोजगार मांगने वाले से रोजगार देने वाला बना दिया है। कुछ ऐसी ही संघर्ष और शानदार सफलता की कहानी किशनगंज की जैनब खातून और औरंगाबाद की नगिया देवी की है।   

किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड स्थित वनगामा की रहने वाली जैनब खातून आज अपने इलाके की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की जीती-जागती मिसाल हैं। जैनब बताती हैं कि पहले उनके घर में रोजाना आमदनी का कोई नियमित साधन नहीं था, जिससे पूरे परिवार को भरण-पोषण और मूलभूत जरूरतों के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था। जीवन पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर था और काम के लिए भटकना पड़ता था। लेकिन जब जैनब संध्या जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं, तो उनके अंदर कुछ कर गुजरने का आत्मबल पैदा हुआ। समूह की बैठकों में उन्हें स्वरोजगार के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने जीविका समूह से 50 हजार रुपये का कर्ज लिया और नेशनल हाईवे के किनारे चाय, नाश्ते और जनरल स्टोर की दुकान खोल ली।   

जैनब बताती हैं, "मेरे दुकान में चाय, बिस्किट, कुरकुरे और ठंडा हर एक चीज मिलता है। हाईवे के किनारे दुकान होने से बिक्री बहुत अच्छी होती है और महीने में आराम से 20 हजार रुपये की आमदनी हो जाती है"। इस काम में उनके पति भी दुकान चलाने में उनका पूरा साथ देते हैं। नियमित आमदनी होने से आज जैनब गरिमा के साथ जीवन जी रही हैं, परिवार का जीवन स्तर सुधरा है और वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रही हैं।   

कोरोना में छिना था पति का रोजगार, आज खुद 10 लोगों की बॉस हैं नगिया देवी

औरंगाबाद की रहने वाली जीविका दीदी नगिया देवी की कहानी यह साबित करती है कि हौसले के आगे बड़ी से बड़ी महामारी भी छोटी पड़ जाती है। नगिया देवी बताती हैं कि उनके पति लुधियाना में काम करते थे, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान उनका रोजगार छिन गया और उन्हें पूरे परिवार के साथ वापस बिहार लौटना पड़ा। वह दौर ऐसा था जब पूरे परिवार के सामने रोजी-रोटी का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया था। ऐसे कठिन समय में जीविका ने उनका हाथ थामा। नगिया देवी ने समूह से पैसे लेकर शुरुआत में सिलाई की तीन मशीनें खरीदीं और अपने पति के साथ मिलकर कपड़ों की सिलाई का काम शुरू किया। उन्होंने थोक विक्रेताओं को कपड़े सप्लाई करने शुरू किए। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई, काम बढ़ने लगा तो उन्होंने और मशीनें खरीद लीं।   

नगिया देवी अपना अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, "एक समय था जब मेरे पास रोजगार का संकट था, लेकिन आज मैंने अपने साथ-साथ 10 और लोगों को रोजगार दे रखा है"। उनके पति भी मानते हैं कि उनका सपना इस काम को इतना बड़ा करने का है कि वे कम से कम 100 लोगों को अपने अंडर काम दे सकें। नगिया देवी अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय जीविका को देते हुए कहती हैं कि समूह से जुड़े रहने के कारण ही वे आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। जैनब और नगिया देवी का यह सफर इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि आर्थिक स्वावलंबन सिर्फ पैसा नहीं देता, बल्कि वह महिलाओं को समाज में सर उठाकर जीने का आत्मबल और गरिमा भी प्रदान करता है।

Trending News

दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Oct 15, 2026, 6:33:00 PM
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Oct 15, 2026, 6:20:00 PM