दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
हाजीपुर (वैशाली): पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में सेवानिवृत दारोगा एवं सेवानिवृत प्रोफेसर के घर में लाखों रुपए की चोरी हुई। वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना में नामजद चोरों का सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

हाजीपुर (वैशाली): पातेपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में सेवानिवृत दारोगा एवं सेवानिवृत प्रोफेसर के घर में लाखों रुपए की चोरी हुई। घर का ग्रिल, महत्वपूर्ण कागजातों गेहूं के बोरे की चोरी और चापाकल तोड़ने के साथ मुख्य दरवाजा के लटके ताला को तोड़ने का प्रयास किया गया। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वैशाली एसएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटना में नामजद चोरों का सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत के बाजितपुर गांव में दो घरों में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। घटना के विषय में रिटायर्ड दारोगा श्याम शंकर झा ने बताया कि उनके घर में गांव के ही दो ज्ञात एवं लगभग दो तीन अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना के अंजाम दिया है। चोरी की घटना में गाँव के ही नंदी मिश्रा के पुत्र राजन कुमार उर्फ महंतू और स्वर्गीय विनोद राय के पुत्र अकोला के रूप में पहचान हुई है।
जानलेवा हमला के प्रयास से घर के मुख्य दरवाज़े के ताला तोड़ने का प्रयास किया। नहीं टूटने पर चापाकल का हैंडल तोड़ कर घर में रखे गेहूं के बोरे उठा कर ले गया। चौकीदार के घर के बगल में प्रोफेसर मोहन कुमर के घर के ग्रिल तोड़ लाखों रुपए के सामान चुराकर ले गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस स्थानीय सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। चोरी मामले में ज्ञात लोगों के नाम आने के बाद पुलिस छापेमारी कर रही है।
हाजीपुर ( वैशाली ) से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट













