बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) में ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट (टीओसी) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है।

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग

पटना: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) में ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट (टीओसी) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है। आवेदन की प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू हुई थी। किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड की परीक्षा में असफल विद्यार्थी ओपन स्कूल बीबोस के माध्यम से फिर परीक्षा दे सकते हैं।

टीओसी प्रक्रिया के तहत विद्यार्थी पूर्व की परीक्षा के अधिकतम दो विषयों के अंकों को बीबोस में स्थानांतरित करा सकते हैं। उन्हें इन विषयों की परीक्षा दोबारा नहीं देनी होगी। आवेदन करते समय उन्हें स्थानांतरित विषयों समेत पांच विषयों के लिए पंजीयन कराना होगा। उनके पास पूर्व बोर्ड की मार्क्सशीट, माइग्रेशन और अन्य दस्तावेज होने चाहिए। साथ ही मार्क्सशीट की वैधता पांच वर्ष से ज्यादा नहीं हो।

मालूम हो, बीबोस राज्य सरकार द्वारा स्थापित एक मान्यता प्राप्त बोर्ड है। यह 10वीं और 12वीं के समकक्ष परीक्षाएं आयोजित करता है। बोर्ड का उद्देश्य शिक्षार्थियों को पढ़ाई जारी रखने और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने का अवसर देना है।

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM