Ex गर्लफ्रेंड पर खेसारी लाल यादव ने उठाया हाथ ? बोले-नामर्द नहीं हूं, आप काजल से पूछना...

भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में कलाकारों की निजी जिंदगी और विवादों को लेकर चर्चा में है। काजल राघवानी शो में कई दफा खेसारी लाल यादव संग रिश्ते की पोल खोल चुकी हैं। खेसारी लाल यादव ने इन आरोपों पर जवाब दिया है।

Ex गर्लफ्रेंड पर खेसारी लाल यादव ने उठाया हाथ ? बोले-नामर्द नहीं हूं, आप काजल से पूछना...

भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' कलाकारों की निजी जिंदगी और विवादों को लेकर चर्चा में है। यहां रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं। काजल राघवानी के खुलासों ने तो 'भोजपुरी बवाल' शो को रियलिटी शो से उठाकर मोहल्ले की पंचायत बना दिया है। काजल राघवानी शो में कई दफा खेसारी लाल यादव संग रिश्ते की पोल खोल चुकी हैं। उन्होंने बताया था कैसे खेसारी शादीशुदा होकर उनके करवाचौथ का व्रत खुलवाने आते थे। यहां तक कि उन्होंने खेसारी लाल यादव पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। खेसारी लाल यादव ने इन आरोपों पर जवाब दिया है। 

खेसारी लाल यादव रविवार को एक इवेंट में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए। काजल राघवानी का केयर करने और उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखने के सवाल पर  खेसारी लाल यादव ने कहा कि मेरे और उनके रिश्ते या फिर मैंने उनके लिए क्या किया है..या तो वो जानती हैं या मैं, या फिर हमारा भगवान।  मैं उनके लिए कभी गलत नहीं बोलता।  ना ही मुझे कभी उनके लिए गलत बोलने की जरूरत है।  क्योंकि मेरे गलत कहने से वो गलत नहीं हो जाएंगी। उनके गलत कहने से मैं गलत नहीं हो जाऊंगा।  आज कुछ भी बोला जा सकता है।  लेकिन आने वाले वक्त में वो महिला भी किसी की मां, बहन, दादी, पत्नी या बीवी बनेगी।  

काजल राघवानी पर हाथ उठाने के जवाब में  खेसारी लाल यादव ने कहा- नहीं मैं ऐसा कभी नहीं कर सकता।   मैंने तो आज तक अपनी पत्नी पर हाथ नहीं उठाया।   मेरे पत्नी से झगड़े हुए हैं। लेकिन कभी हाथ नहीं उठाया।   हमारे रिश्ते को 20 साल हो गए हैं।  मैं औरतों पर हाथ उठाकर साबित नहीं करूंगा कि मैं मर्द हूं।  मारने वाला मर्द नहीं होता।  वो जाहिल और नामर्द होता है।  मैं अपनी औरत का सम्मान करता हूं।   मैं हर रिश्ते को सम्मान देता हूं।  आप काजल से पूछना क्या मैंने कभी हाथ उठाया है? वो नहीं में जवाब देंगी।  मैंने कभी काजल को जलील नहीं किया है।  

 बता दें कि काजल राघवानी एक वक्त शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते में थीं। वे 5 साल तक साथ रहे।  लेकिन बाद में उनका रिश्ता टूट गया।  ब्रेकअप के बाद काजल ने खेसारी के कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे। दोनों के बीच की कड़वाहट आज भी नहीं मिटी है। 

रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को लेकर कई खुलासे किए। काजल ने ये भी बताया कि रिलेशनशिप में उनके साथ मारपीट भी हुई है।  शख्स ने उनके ऊपर हाथ तक उठाया था।  उनके परिवार को खत्म करने की धमकी तक दी गई थी।  यहां काजल ने किसी का नाम तो नहीं लिया।  लेकिन फैंस का अनुमान है वो खेसारी की बात कर रही हैं। 

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM