बोकारो पुलिस ने तीन महीने में 1665 मामलों का किया निष्पादन, 123 प्रतिशत रही दर

झारखंड में बोकारो पुलिस ने पिछले तीन महीनों के दौरान विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 1665 मामलों का निष्पादन किया है। इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों में 1023 मामले दर्ज किए गए।

बोकारो पुलिस ने तीन महीने में 1665 मामलों का किया निष्पादन, 123 प्रतिशत रही दर

झारखंड में बोकारो पुलिस ने पिछले तीन महीनों के दौरान विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 1665 मामलों का निष्पादन किया है। इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों में 1023 मामले दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार मामलों के निष्पादन की दर 123 प्रतिशत रही।

हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रत्येक मामले की जांच तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कर रही है। पुलिस का फोकस महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम, गृह भेदन सहित कई गंभीर मामलों के त्वरित अनुसंधान और निष्पादन पर है।

डीएसपी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाना और अपराधियों को कानून के दायरे में लाना है। उन्होंने पीड़ितों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अब परेशान होने या बार-बार थाने आने की जरूरत नहीं है। वे अदालत में जाकर निर्भीक होकर अपनी गवाही दें, ताकि दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को मजबूत बनाया जा रहा है, जिससे मामलों के निष्पादन के साथ-साथ दोषियों को सजा दिलाने में भी मदद मिले।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Oct 15, 2026, 6:33:00 PM
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Oct 15, 2026, 6:20:00 PM