14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, तीन दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे एल. खियांग्ते

 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, तीन दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे एल. खियांग्ते

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते की तीन दिवसीय CID रिमांड पूरी हो गई है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एल. खियांग्ते को CID ने 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले भी जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर चुकी थी। CID ने उन्हें समन जारी कर अलग-अलग तीन तारीखों पर मामले से जुड़े सवाल किए थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया।

14वीं JPSC मामले में CID की कार्रवाई 21 जुलाई से लगातार चल रही है। जांच के दौरान अब तक 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी है। जांच एजेंसी मामले में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े लोगों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पूर्व JPSC अध्यक्ष की गिरफ्तारी और पूछताछ को भी इसी जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। तीन दिन की रिमांड के दौरान CID ने उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की।

वहीं, 14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन भी जारी है। एक ओर जांच एजेंसी लगातार कार्रवाई कर रही है, तो दूसरी तरफ छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और मामले में ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

अब एल. खियांग्ते को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और आगे किन लोगों पर कार्रवाई होती है, इस पर नजर बनी हुई है।

Trending News

दिनदहाड़े चेन झपटमारी से हड़कंप, DM आवास के पास महिला से सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार
दिनदहाड़े चेन झपटमारी से हड़कंप, DM आवास के पास महिला से सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार
Aug 17, 2026, 6:00:00 PM
बारिश में बना रहे घूमने का प्लान, इस मौसम में जन्नत हैं ये जगहें
बारिश में बना रहे घूमने का प्लान, इस मौसम में जन्नत हैं ये जगहें
Aug 17, 2026, 5:49:00 PM
GOAL ने लॉन्च किया GTSE 2026-27: प्रतिभा की पहचान से सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 100% तक स्कॉलरशिप
GOAL ने लॉन्च किया GTSE 2026-27: प्रतिभा की पहचान से सपनों को मिलेगी नई उड़ान, 100% तक स्कॉलरशिप
Aug 17, 2026, 5:44:00 PM
बोकारो पुलिस ने तीन महीने में 1665 मामलों का किया निष्पादन, 123 प्रतिशत रही दर
बोकारो पुलिस ने तीन महीने में 1665 मामलों का किया निष्पादन, 123 प्रतिशत रही दर
Aug 17, 2026, 5:36:00 PM
रास्ता भटक कर पहुंचे पलामू, बाइक की हुई भिड़ंत, डेढ़ माह की बच्ची की मौत
रास्ता भटक कर पहुंचे पलामू, बाइक की हुई भिड़ंत, डेढ़ माह की बच्ची की मौत
Aug 17, 2026, 5:20:00 PM
 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, तीन दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे एल. खियांग्ते
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, तीन दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे एल. खियांग्ते
Aug 17, 2026, 5:18:00 PM
चतरा में TSPC को बड़ा झटका, एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू को पुलिस ने दबोचा
चतरा में TSPC को बड़ा झटका, एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू को पुलिस ने दबोचा
Aug 17, 2026, 5:04:00 PM
एकलव्य और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए राज्य के 16 जिलों में होंगे ट्रायल
एकलव्य और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए राज्य के 16 जिलों में होंगे ट्रायल
Aug 17, 2026, 5:01:00 PM
ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिये भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के पदाधिकारियों का दौरा, 72 लोकेशन का होगा सर्वे
ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिये भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के पदाधिकारियों का दौरा, 72 लोकेशन का होगा सर्वे
Aug 17, 2026, 4:51:00 PM
Ex गर्लफ्रेंड पर खेसारी लाल यादव ने उठाया हाथ ? बोले-नामर्द नहीं हूं, आप काजल से पूछना...
Ex गर्लफ्रेंड पर खेसारी लाल यादव ने उठाया हाथ ? बोले-नामर्द नहीं हूं, आप काजल से पूछना...
Aug 17, 2026, 4:34:00 PM