रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका

रांची में RTE Admission का दूसरा राउंड शुरू, इन बच्चों को मिलेगा मौका

रांची जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ने जा रही है। दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई 2026 से शुरू होकर 2 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा।

इस चरण में आवेदन का अवसर सभी अभिभावकों को नहीं मिलेगा। केवल उन्हीं बच्चों के अभिभावक आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पहले चरण में ऑनलाइन फॉर्म जमा किया था और दस्तावेजों की जांच के बाद उनका आवेदन पात्र पाया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए दोबारा आवेदन करने की व्यवस्था की गई है, जबकि नए आवेदकों के फॉर्म इस चरण में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इसके लिए अभिभावकों को www.rteranchi.in पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा। वेबसाइट पर अलग-अलग निजी स्कूलों में उपलब्ध आरक्षित सीटों की जानकारी भी देखी जा सकेगी। अभिभावक अपने आवास से स्कूल की दूरी को ध्यान में रखते हुए अधिकतम तीन स्कूलों का विकल्प चुन सकते हैं। आवेदन के दौरान घर और संबंधित स्कूल के बीच की दूरी की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा।

5 अगस्त को होगी ऑनलाइन लॉटरी

दूसरे चरण के लिए चयन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से पूरी की जाएगी। इसमें स्कूल और आवेदक के घर के बीच की दूरी को आधार बनाया जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने या आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी किसी परेशानी की स्थिति में अभिभावक कार्यालय समय के दौरान अनिल कुमार के मोबाइल नंबर 9570982798 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Trending News

भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
Oct 17, 2026, 3:49:00 PM
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
Oct 17, 2026, 3:43:00 PM
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
अवैध उत्खनन व बालू भंडारण के खिलाफ चौथे दिन भी छापेमारी, लगभग 500 डंपर अवैध बालू जब्त
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
दिनदहाड़े ₹21.40 लाख की लूट, इलाके में सनसनी
Oct 17, 2026, 3:26:00 PM
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
गोड़िया पट्टी में निकाली गई भव्य डोला यात्रा, कलश लेकर शामिल हुईं हजारों कन्याएं
Oct 17, 2026, 3:05:00 PM
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
महाराजगंज सैमसंग शोरूम चोरीकांड में बड़ा धमाका, 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के मोबाइल बरामद
Oct 17, 2026, 2:50:00 PM
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
डोरंडा के 'छप्पन सेठ' पंडाल का भव्य आगाज, दक्षिणेश्वर काली मंदिर के स्वरूप ने मोहा मन
Oct 17, 2026, 2:44:00 PM
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
मिशन-2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें मिली है खास जिम्मेदारी
Oct 17, 2026, 2:16:00 PM