ट्रेज़री घोटाले का मास्टरमाइंड, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री होंगे बेनकाब : आलोक दूबे

ट्रेज़री घोटाले का मास्टरमाइंड, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री होंगे बेनकाब : आलोक दूबे

झारखंड में कथित ट्रेज़री घोटाले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, असली जिम्मेदारों का खुलासा होगा और उसमें भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका सामने आ सकती है।

दूबे ने भाजपा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि पार्टी स्पष्ट करे कि वह किस एजेंसी से जांच चाहती है; प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) या किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से। उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार हर तरह की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए तैयार है और किसी भी स्तर पर जांच से पीछे नहीं हटेगी।

कांग्रेस नेता ने यह भी तंज कसा कि यह सुनिश्चित होना चाहिए कि आरोपी किसी तरह “सिस्टम” के जरिए बच न निकलें। उनके अनुसार, सरकार इस मामले में चरणबद्ध तरीके से जांच कर रही है और हर स्तर पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस घोटाले के मुख्य आरोपी तक जांच एजेंसियां पहुंच जाएंगी।

दूबे ने आरोप लगाया कि यह घोटाला भाजपा के शासनकाल के दौरान हुआ और अब उसकी परतें खुल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासित राज्यों या केंद्र में भ्रष्टाचार के मामलों में ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिलती, यहां तक कि कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने तक से परहेज किया जाता है।

उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी पर अक्सर आपराधिक तत्वों को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं, जबकि वर्तमान राज्य सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई कर रही है। दूबे ने दोहराया कि दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।


Trending News

'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
46 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, सहायक उपकरण पाकर खिले चेहरे
Sep 06, 2026, 2:28:00 PM
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
बिहार के भवानी-रिया का विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन, CM सम्राट ने दी बड़ी मदद
Sep 06, 2026, 2:04:00 PM
मांझागढ़ चाकूबाजी मामला: नहीं बच सकी घायल युवक की जान, सिवान में छिपा बैठा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मांझागढ़ चाकूबाजी मामला: नहीं बच सकी घायल युवक की जान, सिवान में छिपा बैठा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 1:44:00 PM
नदी किनारे कचरे का अंबार, लोगों की बढ़ी परेशानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
नदी किनारे कचरे का अंबार, लोगों की बढ़ी परेशानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
Sep 06, 2026, 1:18:00 PM
 26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट
26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट
Sep 06, 2026, 1:05:00 PM
रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग
रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग
Sep 06, 2026, 12:49:00 PM