रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग

धनबाद : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर कालारडीह मोड़ के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत

रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग

धनबाद : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर कालारडीह मोड़ के पास शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने हादसे के लिए NHAI की ट्रैफिक व्यवस्था और निर्माण कार्य में कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

धनबाद के गोविंदपुर स्थित कालारडीह मोड़ पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। बरवाअड्डा की ओर जा रहा ऑटो जेएच 10 डीजे 8454, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृत महिला की पहचान कराने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर स्थित एक मुस्लिम परिवार की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक रूप से पहचान की पुष्टि नहीं की गई है।

इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा NHAI पर फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि कालारडीह मोड़ के पास एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षित कट या गोलंबर नहीं होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और अक्सर भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस स्थान पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

मांझागढ़ चाकूबाजी मामला: नहीं बच सकी घायल युवक की जान, सिवान में छिपा बैठा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मांझागढ़ चाकूबाजी मामला: नहीं बच सकी घायल युवक की जान, सिवान में छिपा बैठा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 1:44:00 PM
नदी किनारे कचरे का अंबार, लोगों की बढ़ी परेशानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
नदी किनारे कचरे का अंबार, लोगों की बढ़ी परेशानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
Sep 06, 2026, 1:18:00 PM
 26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट
26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट
Sep 06, 2026, 1:05:00 PM
रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग
रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग
Sep 06, 2026, 12:49:00 PM
बोकारो सेक्टर-6 में भीषण अगलगी, आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी
बोकारो सेक्टर-6 में भीषण अगलगी, आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी
Sep 06, 2026, 12:38:00 PM
बाढ़ से त्राहिमाम, गंगा का बढ़ता जलस्तर, बिहार के कई जिलों में अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द
बाढ़ से त्राहिमाम, गंगा का बढ़ता जलस्तर, बिहार के कई जिलों में अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द
Sep 06, 2026, 12:19:00 PM
'मोदी जी ने कसी कमर, गरीबों को लूटकर अमीरों को कर देंगे मालामाल' तेजस्वी यादव ने किया जंग का ऐलान
'मोदी जी ने कसी कमर, गरीबों को लूटकर अमीरों को कर देंगे मालामाल' तेजस्वी यादव ने किया जंग का ऐलान
Sep 06, 2026, 11:59:00 AM
जमुई में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, सरफराज और तनवीर गिरफ्तार, 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
जमुई में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, सरफराज और तनवीर गिरफ्तार, 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
Sep 06, 2026, 11:43:00 AM
फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...
फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...
Sep 06, 2026, 11:25:00 AM
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
Sep 06, 2026, 10:58:00 AM