फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...

समस्तीपुर में AC First Class में आठ ब्रीफकेस और दो बैग में शराब लेकर जा रही नेहा झा पकड़ी गई। नेहा झा के परिवार का शराब से कथित कनेक्शन कोई बिल्कुल नई कहानी नहीं है। उनको लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...

शराबबंदी वाले बिहार में शराब की तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। AC फर्स्ट क्लास की यात्रा, साथ में आठ ब्रीफकेस और दो बैग...चेहरा खूबसूरत, कपड़े मॉडर्न, अंदाज ऐसा कि कोई देखे तो कहे किसी बड़े घर की लड़की है। दिल्ली से दरभंगा जा रही थी, लेकिन समस्तीपुर स्टेशन पर जैसे ही RPF और GRP ने उन ब्रीफकेस को खोला तो सबके होश उड़ गए। आठ ब्रीफकेस और दो बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये की शराब भरी थी। साथ में उसकी बड़ी बहन का देवर ईशान कुमार भी था। दोनों AC First Class में सफर कर रहे थे। युवती की पहचान नेहा झा के रूप में हुई है और वह दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। नेहा समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव की रहने वाली बताई गई है। 

नेहा झा के साथ उसकी बड़ी बहन के देवर ईशान कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।  ईशान को बीटेक इंजीनियर बताया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि नेहा के परिवार का नाम पहले भी शराब से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है।  यही वजह है कि पुलिस की जांच अब सिर्फ इस एक खेप तक सीमित रहने के बजाय पुराने पारिवारिक कनेक्शन और संभावित नेटवर्क तक पहुंच रही है। 

नेहा झा के परिवार का शराब से कथित कनेक्शन कोई बिल्कुल नई कहानी नहीं है। उसके पिता पंकज कुमार झा को करीब दो साल पहले सिंघिया पुलिस ने शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब बेटी नेहा भी शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार हो गई। नेहा चार बहनों में सबसे छोटी है। वह समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव की रहने वाली बताई गई है। उसकी एक बहन निशु झा को दरभंगा पुलिस शराब से जुड़े मामलों में दो बार गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरी बहन अंजू झा दरभंगा के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करती है। पुलिस के अनुसार, नेहा और उसकी बहनों के दरभंगा में किराए के मकान में रहने की जानकारी भी सामने आई है।

ग्रामीण सुमित के मुताबिक नेहा की दरभंगा में कई बड़े और पैसे वाले लोगों से पहचान थी। दावा यह भी किया गया है कि वह शराब की डिलीवरी करती थी और कुछ डॉक्टरों के घर तक भी शराब पहुंचाने की बात सामने आती रही है।  हालांकि, इन दावों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। अगर यह दावा गलत है तो इसकी सच्चाई भी जांच से सामने आनी चाहिए। और अगर इसमें जरा भी सच्चाई है, तो सवाल और बड़ा हो जाता है-शराबबंदी के बावजूद शराब आखिर किन लोगों तक पहुंच रही थी? जीआरपी इंस्पेक्टर बीरबल कुमार के मुताबिक नेहा पहली बार शराब के साथ गिरफ्तार हुई है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि वह इससे पहले भी दिल्ली से शराब की खेप दरभंगा ला चुकी हो सकती है।

नेहा के दो भाइयों की भी जानकारी सामने आई है। एक गांव में मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा इंटर के बाद सिंघिया में रहकर NEET की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, NEET में सफलता नहीं मिलने के बाद वह नशे की चपेट में आ गया और मुजफ्फरपुर के नशामुक्ति केंद्र में उसका इलाज भी चला। नेहा के साथ गिरफ्तार ईशान कुमार को BTech इंजीनियर बताया गया है। पुलिस के अनुसार, वह जल्दी और अधिक पैसा कमाने के लालच में नेहा के साथ शराब की खेप लेकर जा रहा था। 


Trending News

अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
अनंत सिंह के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा खुले हैं: पूर्व विधायक सत्यदेव राम
Oct 26, 2026, 7:46:00 PM
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
भूमि विवादों का पहले अंचल स्तर पर होगा निपटारा, लापरवाही और अनावश्यक विलंब पर डीएम का सख्त रुख
Oct 26, 2026, 7:34:00 PM
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
भोरे में पटाखा विक्रेताओं के साथ प्रशासन की बैठक, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
Oct 26, 2026, 7:24:00 PM
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
TRE-4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC का बड़ा अपडेट, फॉर्म भरने की बढ़ी तारीख
Oct 26, 2026, 7:10:00 PM
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
अतिक्रमणकारियों के आगे नतमस्तक प्रशासन, बाजार में महाजाम का टापू, सड़क पर सजे ठेले, जनता में भारी आक्रोश
Oct 26, 2026, 6:50:00 PM
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी, भाजपा ने किया कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव
Oct 26, 2026, 6:38:00 PM
 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और अपाचे बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Oct 26, 2026, 6:30:00 PM
 गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
गॉड ग्रेस स्कूल की जर्जर बस का स्टेरिंग फेल, बाल-बाल बचे दर्जनों बच्चे, अभिभावक आक्रोशित
Oct 26, 2026, 6:15:00 PM
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
खरगे की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा-कांग्रेस की राजनीति में मर्यादा का पतन
Oct 26, 2026, 5:57:00 PM
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
जमुई पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिजली तार चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Oct 26, 2026, 5:38:00 PM