बोकारो सेक्टर-6 में भीषण अगलगी, आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी

बोकारो के सेक्टर-6 मार्केट में रविवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। एक दुकान से शुरू हुई आग देखते ही देखते छह दुकानों तक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बोकारो सेक्टर-6 में भीषण अगलगी, आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी

बोकारो के सेक्टर-6 मार्केट में रविवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। एक दुकान से शुरू हुई आग देखते ही देखते छह दुकानों तक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के सेक्टर-6 मार्केट की है। बताया जा रहा है कि एक दुकान में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आसपास की 6 दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। आग की लपटें देखकर बाजार में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फायर कर्मी भगवानो ओझा के मुताबिक प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, पूरे मामले की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दुकानों में अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन में टोंका फंसाने की बात सामने आई है। स्पार्किंग की वजह से आग फैलने की आशंका जताई गई है।

वहीं, मौके पर अवैध गैस रिफिलिंग की बात भी सामने आई। एक दुकान में गैस सिलेंडर मिले, जिनमें से एक सिलेंडर बेहद खतरनाक स्थिति में था। फायर कर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित किया।

अगर समय रहते दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचतीं तो आग और भी विकराल रूप ले सकती थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका आकलन दुकानों की जांच के बाद ही हो पाएगा।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

नदी किनारे कचरे का अंबार, लोगों की बढ़ी परेशानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
नदी किनारे कचरे का अंबार, लोगों की बढ़ी परेशानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
Sep 06, 2026, 1:18:00 PM
 26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट
26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट
Sep 06, 2026, 1:05:00 PM
रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग
रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग
Sep 06, 2026, 12:49:00 PM
बोकारो सेक्टर-6 में भीषण अगलगी, आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी
बोकारो सेक्टर-6 में भीषण अगलगी, आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी
Sep 06, 2026, 12:38:00 PM
बाढ़ से त्राहिमाम, गंगा का बढ़ता जलस्तर, बिहार के कई जिलों में अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द
बाढ़ से त्राहिमाम, गंगा का बढ़ता जलस्तर, बिहार के कई जिलों में अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द
Sep 06, 2026, 12:19:00 PM
'मोदी जी ने कसी कमर, गरीबों को लूटकर अमीरों को कर देंगे मालामाल' तेजस्वी यादव ने किया जंग का ऐलान
'मोदी जी ने कसी कमर, गरीबों को लूटकर अमीरों को कर देंगे मालामाल' तेजस्वी यादव ने किया जंग का ऐलान
Sep 06, 2026, 11:59:00 AM
जमुई में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, सरफराज और तनवीर गिरफ्तार, 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
जमुई में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, सरफराज और तनवीर गिरफ्तार, 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
Sep 06, 2026, 11:43:00 AM
फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...
फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...
Sep 06, 2026, 11:25:00 AM
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
Sep 06, 2026, 10:58:00 AM
 बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Sep 06, 2026, 10:41:00 AM