'मोदी जी ने कसी कमर, गरीबों को लूटकर अमीरों को कर देंगे मालामाल' तेजस्वी यादव ने किया जंग का ऐलान

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने डबल इंजन सरकार की नीतियों को गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी बताया।

'मोदी जी ने कसी कमर, गरीबों को लूटकर अमीरों को कर देंगे मालामाल' तेजस्वी यादव ने किया जंग का ऐलान

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने डबल इंजन सरकार की नीतियों को गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी बताया। तेजस्वी यादव ने  खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज और बिजली की कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी की अगुवाई में डबल इंजन सरकार ने प्रण लिया है कि किसानों और आम लोगों को भूखा मार देंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा-डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई एक भीषण समस्या बन चुकी है। साथ ही तेजस्वी यादव ने महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान भी किया। 

 बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है-डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई एक भीषण समस्या बन चुकी है। मोदी जी की अगुवाई में डबल इंजन सरकार ने प्रण लिया है कि खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज, बिजली और गैस सिलेंडर की क़ीमतें बढ़ाकर किसानों और आम लोगों को भूखा मार देंगे।

तेजस्वी आगे लिखते हैं-महंगाई को डायन बताने वाले आज महंगाई को महारानी समझ इससे चिपकर बैठे है। सरकार में बैठे लोग महंगाई रूपी प्रियतमा को दूर कर ही नहीं पा रहे है। डबल इंजन सरकार की पूँजीपरस्त नीतियों ने गरीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। खाद्य पदार्थों, खाद्य तेल के दाम तो आसमान छू ही रहे थे, खाना खरीदने के साथ साथ अब खाना पकाना भी महँगा हो गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के खूब कसीदे पढ़े, खूब महिमामंडन किया। क्या आज इस सरकार में हिम्मत है कि गाँव-गाँव जाकर उज्ज्वला योजना की समीक्षा करें और देश को इसकी वास्तविकता बताएँ। आज गरीबों के घर में खाली पड़े सिलेंडर मुँह चिढ़ा रहे हैं।

2014 में ₹384 प्रति रसोई गैस के सिलिंडर कंधे पर ढो-ढोकर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई लोग आज प्रति सिलेंडर की क़ीमत ₹1100 करने के बाद भी सत्ता में बैठ गूँगे-अंधे और बहरे ही नहीं बल्कि बेशर्म भी बन चुके है। चौतरफा महँगाई से गरीबों और मध्यम वर्ग की जेबों पर डाका पड़ ही रहा था, तेल दाल चीनी आलू प्याज टमाटर और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी के पेट पर अब लात मार दी है।

आखिर में तेजस्वी यादव में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी जी और उनकी भाजपाई कंपनी ने कमर कस ली है गरीबों को लूटकर अमीरों को मालामाल कर आम आदमी का जीना मुहाल कर के दम लेंगे। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी के खात्मे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Trending News

 26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट
26 शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड, डीएम ने लिया मौखिक टेस्ट
Sep 06, 2026, 1:05:00 PM
रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग
रफ्तार का कहर, ऑटो पलटने से महिला की मौत, हादसे के बाद NHAI पर भड़के लोग
Sep 06, 2026, 12:49:00 PM
बोकारो सेक्टर-6 में भीषण अगलगी, आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी
बोकारो सेक्टर-6 में भीषण अगलगी, आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी
Sep 06, 2026, 12:38:00 PM
बाढ़ से त्राहिमाम, गंगा का बढ़ता जलस्तर, बिहार के कई जिलों में अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द
बाढ़ से त्राहिमाम, गंगा का बढ़ता जलस्तर, बिहार के कई जिलों में अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द
Sep 06, 2026, 12:19:00 PM
'मोदी जी ने कसी कमर, गरीबों को लूटकर अमीरों को कर देंगे मालामाल' तेजस्वी यादव ने किया जंग का ऐलान
'मोदी जी ने कसी कमर, गरीबों को लूटकर अमीरों को कर देंगे मालामाल' तेजस्वी यादव ने किया जंग का ऐलान
Sep 06, 2026, 11:59:00 AM
जमुई में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, सरफराज और तनवीर गिरफ्तार, 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
जमुई में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, सरफराज और तनवीर गिरफ्तार, 8 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
Sep 06, 2026, 11:43:00 AM
फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...
फर्स्ट क्लास में थर्ड क्लास काम, खूबसूरत लड़की की डर्टी स्टोरी ने सबको चौंकाया, बड़े-बड़े डॉक्टरों के साथ..मां-बाप और छोटी बहन भी...
Sep 06, 2026, 11:25:00 AM
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
जान जोखिम में डालने की मजबूरी: बीमार पड़े तो खटिया ही सहारा, खोनी टोला में आज तक नहीं पहुंची सड़क
Sep 06, 2026, 10:58:00 AM
 बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
बिहार में बाढ़ का कहर, मंत्रियों और डीएम के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Sep 06, 2026, 10:41:00 AM
 बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
बाढ़ पीड़ितों की मदद में मुस्तैद बिहार सरकार, 1.21 लाख लोगों को कराया भोजन, राहत और बचाव कार्य तेज
Sep 06, 2026, 10:13:00 AM