नियमित नियुक्ति तक संस्कृति निदेशक संभालेंगे खेल निदेशक का कार्यभार

पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अहम फैसला लिया है। विभाग ने नियमित नियुक्ति होने तक संस्कृति निदेशक आसिफ इकराम को खेल निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

गौरतलब है कि खेल निदेशक के पद पर तैनात शेखर जमुआर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद से यह पद खाली पड़ा था, जिससे राज्य में खेलों से जुड़े मामलों में निर्णय लेने और नीतिगत कार्यों को आगे बढ़ाने में विभाग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने के बाद अब खेल विभाग से संबंधित फाइलों और योजनाओं पर फैसले लेने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। नियमित नियुक्ति होने तक आसिफ इकराम यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

Trending News

बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति

Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री

Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट

Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी

Sep 21, 2026, 7:46:00 PM
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने

Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन

Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Sep 21, 2026, 6:33:00 PM
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

Sep 21, 2026, 6:31:00 PM
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!

Sep 21, 2026, 6:19:00 PM