रांची : RPF की बड़ी कार्रवाई! रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

रांची : RPF की बड़ी कार्रवाई! रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

रांची रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सतर्कता अभियान के दौरान रेलवे संपत्ति की चोरी से जुड़े एक मामले का पर्दाफाश किया है। कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में चल रही निगरानी के बीच मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एक संगठित गतिविधि का खुलासा किया।

मामले की शुरुआत 15 और 16 मार्च की दरम्यानी रात हुई, जब रेलवे कोर्ट के समीप स्थित PRS कार्यालय की खिड़की तोड़े जाने की सूचना सामने आई। इस घटना के बाद RPF पोस्ट रांची में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज की गई।

जांच के क्रम में 17 मार्च को RPF और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने उत्तर रेलवे कॉलोनी के एक परित्यक्त क्वार्टर पर छापा मारा। वहां पांच लोगों को रेलवे के बिजली केबल काटते और उसका बाहरी आवरण हटाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान टीम ने करीब 42 मीटर रेलवे केबल, दो हेक्सा ब्लेड और एक पेपर कटर बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी पंप हाउस का ताला तोड़कर केबल चोरी कर चुके हैं और PRS भवन में भी चोरी का प्रयास किया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल कच्छप (21), कृष्णा मुंडा (21), अनुज टोप्पो (24) और लव मुंडा (24) के रूप में हुई है, जबकि एक 16 वर्षीय किशोर को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपी चुटिया थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

RPF ने सभी के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है या नहीं।

Trending News

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 भव्य आगाज के लिए तैयार, मोरहाबादी मैदान में सारी तैयारियां पूरी
Aug 08, 2026, 7:39:00 PM
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
भाजयुमो करेगा छात्रों का समर्थन, पार्टी कार्यकर्ता 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में देंगे साथ
Aug 08, 2026, 6:57:00 PM
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
पेड़ से टकराया बिहार पुलिस का गश्ती वाहन, ड्राइवर की मौत, दारोगा समेत 3 जख्मी
Aug 08, 2026, 6:46:00 PM
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
भाजपा सरकार में सामंती शक्तियां जागृत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी का सरकार पर हमला
Aug 08, 2026, 6:35:00 PM
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
10 अगस्त को नई दिल्ली में होगी LJP (R) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अहम मीटिंग
Aug 08, 2026, 6:28:00 PM
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण: उपायुक्त ने किया विशेष कैंप का किया निरीक्षण
Aug 08, 2026, 6:11:00 PM
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
विकसित हो रहे खेल अवसंरचना से बदली बिहार की पहचान, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों का बना नया केंद्र
Aug 08, 2026, 6:05:00 PM
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
निषाद समाज का वोट अब नहीं होगा गुमराह, बच्चों के भविष्य के लिए होगा : मुकेश सहनी
Aug 08, 2026, 5:48:00 PM
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
अमित शाह से मिले सांसद अरूण भारती, कई मुद्दों पर चर्चा
Aug 08, 2026, 5:40:00 PM
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
चार दिनों से लापता युवक का शव बेसमेंट से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Aug 08, 2026, 5:23:00 PM