नगर चुनाव को लेकर एक्शन मोड में रांची पुलिस, सिटी एसपी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश

नगर चुनाव को लेकर एक्शन मोड में रांची पुलिस, सिटी एसपी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को पूरी तरह शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने कमर कस ली है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के उद्देश्य से रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नगर क्षेत्र के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान सिटी एसपी ने स्पष्ट कर दिया कि चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने, मतदाताओं पर दबाव बनाने या भय का माहौल उत्पन्न करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से कुचला जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

चुनाव से पहले सख्त एक्शन प्लान

बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए कई अहम निर्देश जारी किए गए। सिटी एसपी ने लंबित वारंटों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए इसे प्राथमिकता में शामिल करने को कहा। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ BNSS-2023 की धारा 126 और 135 के तहत तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

हिस्ट्रीशीटरों, फरार और भगोड़े अपराधियों की अद्यतन सूची तैयार कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाने के आदेश भी दिए गए। इसके अलावा लाइसेंसी हथियार रखने वालों के शस्त्रों का सत्यापन कर आवश्यकतानुसार हथियार जमा कराने को कहा गया।

संवेदनशील तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

पूर्व में दंगा, बलवा या अन्य गंभीर घटनाओं में संलिप्त रहे लोगों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। जमानत पर रिहा अपराधियों की निगरानी को भी और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही अवैध हथियार और गोला-बारूद के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाने, जबकि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त छापेमारी कर जप्ती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सिटी एसपी ने दो टूक शब्दों में कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM