रांची में ऑटो चालकों से जबरन वसूली पर निगम सख्त, अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

रांची में ऑटो चालकों से जबरन वसूली पर निगम सख्त, अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी

राजधानी रांची में ऑटो और बस स्टैंड से जुड़े ठेके के नाम पर सड़क किनारे अवैध वसूली का मामला सामने आया है। शहर की मुख्य सड़कों पर कुछ लोग ऑटो चालकों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं। इस संबंध में शिकायतें नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच चुकी हैं, हालांकि अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। अब नगर निगम ने इस पर सख्ती दिखाने का संकेत दिया है।

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि शहर में केवल तीन ही अधिकृत ऑटो स्टैंड संचालित हैं, जहां से प्रति वाहन निर्धारित शुल्क 30 रुपये लिया जाता है। उन्होंने बताया कि न्यू मार्केट स्थित स्टैंड का टेंडर अभी तय नहीं हुआ है, इसलिए वहां फिलहाल होमगार्ड के जवानों द्वारा शुल्क संग्रह किया जा रहा है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई अन्य व्यक्ति या पूर्व ठेकेदार सड़क पर ऑटो चालकों से पैसे वसूलता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निगम ने लोगों से अपील की है कि यदि ऐसे मामलों के प्रमाण हों, तो संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

चालकों से अपील : अवैध भुगतान से बचें

नगर निगम ने साफ किया है कि सड़कों पर इस तरह की वसूली पूरी तरह गैरकानूनी है। ऑटो चालकों से कहा गया है कि वे ऐसे लोगों को पैसा न दें और किसी भी तरह की जबरन वसूली की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। जानकारी के अनुसार, शहर में लगभग 10 हजार ऑटो संचालित हैं, जिससे रोजाना बड़ी रकम की अवैध वसूली की आशंका जताई जा रही है।

निगम के अनुसार, संत जेवियर कॉलेज के सामने से लेकर सदर अस्पताल क्षेत्र तक, अरगोड़ा चौक के पास कडरू रोड से पुराना अरगोड़ा रोड तक, और न्यू मार्केट-रातू रोड चौक तथा नागा बाबा खटाल क्षेत्र के स्टैंड ही अधिकृत हैं। इनके अलावा कहीं भी वसूली करना अवैध माना जाएगा।

नगर निगम का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।

Trending News

हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, घर पर आया था हार्ट अटैक
Sep 06, 2026, 9:27:00 AM
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
Sep 06, 2026, 9:04:00 AM
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM