पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका

सिमरी बख्तियारपुर/सहरसा। बलवाहाट क्षेत्र के अंधरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय अंधरी की प्रधान शिक्षिका पुनीता झा को शनिवार को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका

सिमरी बख्तियारपुर/सहरसा। बलवाहाट क्षेत्र के अंधरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय अंधरी की प्रधान शिक्षिका पुनीता झा को शनिवार को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और ग्रामीण बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। 

पुनीता झा के सम्मानित होने की खबर मिलते ही विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण परिवेश के विद्यालय में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उनके कार्यों का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। 

सम्मान मिलने के बाद पुनीता झा ने कहा कि राजकीय शिक्षक पुरस्कार उनके व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम नहीं, बल्कि विद्यालय के बच्चों, सहकर्मियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों के सपनों को उड़ान देने का माध्यम है। 

शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करना भी है। उन्होंने बिहार सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उनका प्रयास रहेगा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिलता रहे।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM