दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट! SP मिस्टर राज मौके पर

रोहतास: जिले के कोचस बाजार में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए आभूषण की दुकान में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

 दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट! SP मिस्टर राज मौके पर

रोहतास:  जिले के कोचस बाजार में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए आभूषण की दुकान में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हथियार के बल पर आभूषण कारोबारी को बंधक बनाया और दुकान में रखे नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय कारोबारियों और लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लूटे गए नकदी और आभूषणों की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, लूट की वास्तविक राशि और आभूषणों के मूल्य की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही रोहतास के एसपी मिस्टर राज मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की गई। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इधर, पुलिस मामले के जल्द उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस बड़ी वारदात में शामिल अपराधियों तक कितनी जल्दी पहुंच पाती है।

रोहतास से लव कुमार की रिपोर्ट 

 

Trending News

 जिला प्रशासन की मुस्तैदी, सिद्धू-कान्हू मैदान में महिला अभ्यर्थियों की होमगार्ड बहाली की दौड़
जिला प्रशासन की मुस्तैदी, सिद्धू-कान्हू मैदान में महिला अभ्यर्थियों की होमगार्ड बहाली की दौड़
Oct 27, 2026, 7:09:00 PM
विजयीपुर में हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
विजयीपुर में हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Oct 27, 2026, 6:57:00 PM
 लखरांव बाग के पास झाड़ी से मिला युवक का शव, गला रेत कर हत्या की आशंका
लखरांव बाग के पास झाड़ी से मिला युवक का शव, गला रेत कर हत्या की आशंका
Oct 27, 2026, 6:42:00 PM
 दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट! SP मिस्टर राज मौके पर
दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट! SP मिस्टर राज मौके पर
Oct 27, 2026, 6:32:00 PM
बेगूसराय में फुलवरिया ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में फुलवरिया ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 6:13:00 PM
दीपावली-छठ पर रोहतास प्रशासन अलर्ट! पटाखा दुकानों की जांच से खतरनाक घाटों की पहचान तक, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश
दीपावली-छठ पर रोहतास प्रशासन अलर्ट! पटाखा दुकानों की जांच से खतरनाक घाटों की पहचान तक, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश
Oct 27, 2026, 5:55:00 PM
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से सारण तक प्रशांत किशोर का दम
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से सारण तक प्रशांत किशोर का दम
Oct 27, 2026, 5:46:00 PM
चाकू मारकर किया घायल, एक लाख रुपया और सोने की चेन छीना
चाकू मारकर किया घायल, एक लाख रुपया और सोने की चेन छीना
Oct 27, 2026, 5:18:00 PM
चास में दीपावली-छठ में युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान, 11 छठ घाटों की होगी सफाई
चास में दीपावली-छठ में युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान, 11 छठ घाटों की होगी सफाई
Oct 27, 2026, 4:44:00 PM
हथुआ अनुमंडल में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का DM ने किया उद्घाटन
हथुआ अनुमंडल में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का DM ने किया उद्घाटन
Oct 27, 2026, 4:40:00 PM