विजयीपुर में हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विजयीपुर/गोपालगंज। गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भोजौली कला गांव निवासी इनामुद्दीन खान, पिता अविरुल्ला खान के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर 2026 की है। आरोप है कि इनामुद्दीन खान वादी के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने के बाद मारपीट की। इसी दौरान वादी के पुत्र को जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के संबंध में विजयीपुर थाना में कांड संख्या 338/26 दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विजयीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विजयीपुर/गोपालगंज से शंकर जी की रिपोर्ट













