जिला प्रशासन की मुस्तैदी, सिद्धू-कान्हू मैदान में महिला अभ्यर्थियों की होमगार्ड बहाली की दौड़

रामगढ़ जिले के सिद्धू-कान्हू मैदान में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत आज मांडू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण माहौल में संचालित हो रही है।

 जिला प्रशासन की मुस्तैदी, सिद्धू-कान्हू मैदान में महिला अभ्यर्थियों की होमगार्ड बहाली की दौड़

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के सिद्धू-कान्हू मैदान में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के तहत आज मांडू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण माहौल में संचालित हो रही है।

जिला प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पूरी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है। सुबह 5:00 बजे से कागजातों के शुरुआती सत्यापन के उपरांत महिला अभ्यर्थियों को मैदान के अंदर प्रवेश कराया गया।

सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद मांडू प्रखंड की महिला अभ्यर्थियों की दौड़ का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत अब तक पाँचवाँ बैच सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। वहीं, अन्य शारीरिक जांच परीक्षाएं भी निरंतर जारी हैं।

बहाली प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रखने के लिए मैदान में वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस बल के अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हो सके।

अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए मैदान पर पेयजल, बैठने के लिए शेड, और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम पूरी तरह मुस्तैद है। महिला अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जिला प्रशासन सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष और सुगम प्रक्रिया का भरोसा दिलाता है तथा उनसे अपील करता है कि वे अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

रामगढ़ से सौरव नारायण सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

तूफान 'अर्नब' के खतरे को देखते हुए दो दिन स्कूल बंद, मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट
तूफान 'अर्नब' के खतरे को देखते हुए दो दिन स्कूल बंद, मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Oct 27, 2026, 7:51:00 PM
132 गांवों की ग्राम विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
132 गांवों की ग्राम विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
Oct 27, 2026, 7:40:00 PM
सम्राट चौधरी ने भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतर्राष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज का किया उद्घाटन, खेल प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
सम्राट चौधरी ने भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतर्राष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज का किया उद्घाटन, खेल प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
Oct 27, 2026, 7:23:00 PM
 जिला प्रशासन की मुस्तैदी, सिद्धू-कान्हू मैदान में महिला अभ्यर्थियों की होमगार्ड बहाली की दौड़
जिला प्रशासन की मुस्तैदी, सिद्धू-कान्हू मैदान में महिला अभ्यर्थियों की होमगार्ड बहाली की दौड़
Oct 27, 2026, 7:09:00 PM
विजयीपुर में हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
विजयीपुर में हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Oct 27, 2026, 6:57:00 PM
 लखरांव बाग के पास झाड़ी से मिला युवक का शव, गला रेत कर हत्या की आशंका
लखरांव बाग के पास झाड़ी से मिला युवक का शव, गला रेत कर हत्या की आशंका
Oct 27, 2026, 6:42:00 PM
 दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट! SP मिस्टर राज मौके पर
दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट! SP मिस्टर राज मौके पर
Oct 27, 2026, 6:32:00 PM
बेगूसराय में फुलवरिया ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में फुलवरिया ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 6:13:00 PM
दीपावली-छठ पर रोहतास प्रशासन अलर्ट! पटाखा दुकानों की जांच से खतरनाक घाटों की पहचान तक, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश
दीपावली-छठ पर रोहतास प्रशासन अलर्ट! पटाखा दुकानों की जांच से खतरनाक घाटों की पहचान तक, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश
Oct 27, 2026, 5:55:00 PM
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से सारण तक प्रशांत किशोर का दम
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से सारण तक प्रशांत किशोर का दम
Oct 27, 2026, 5:46:00 PM