सम्राट चौधरी ने भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतर्राष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज का किया उद्घाटन, खेल प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतर्राष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारत और न्यूजीलैंड माओरी की अंडर-20 पुरुष एवं महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए।

सम्राट चौधरी ने भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतर्राष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज का किया उद्घाटन, खेल प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतर्राष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी खेल नीति तथा भारत और न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के अवसर पर इसका आयोजन किया गया। यह आयोजन दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को नई मजबूती देने के साथ ही बिहार में रग्बी जैसे खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन के माध्यम से बिहार में अंतर्राष्ट्रीय खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर भारत और न्यूजीलैंड माओरी की अंडर-20 पुरुष एवं महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। वहां उपस्थित दर्शकों में रोमांच देखने को मिला। कार्यक्रम में न्यूजीलैंड माओरी टीम का पारंपरिक 'हाका' नृत्य आकर्षण का केंद्र बना। इस दौरान दोनों देशों की खेल संस्कृति, आपसी मित्रता और खेल भावना की झलक देखने को मिली।

यह सीरीज 23 से 28 अक्टूबर तक राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में आयोजित की जा रही है। न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी टीमों का इस तरह की सीरीज के लिए यह पहला भारत दौरा है। न्यूजीलैंड और भारत के राष्ट्रगान के बाद भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज की शुरुआत हुई। 

खेल शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया और अपना परिचय दिया। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों देशों के हस्ताक्षरयुक्त जर्सी का अनावरण भी किया।

भारतीय रग्बी संघ के अध्यक्ष राहुल बोस ने प्रतीक चिह्न देकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

खेल टूर्नामेंट में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे, खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, विधायक श्री रुहेल रंजन, विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा, विधान पार्षद श्री संजय मयूख सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, भारत में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक उच्चायुक्त श्री मैथ्यू आयर्स, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविन्द्र शंकरण, भारतीय रग्बी संघ के अध्यक्ष श्री राहुल बोस, नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत सहित अन्य अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

तूफान 'अर्नब' के खतरे को देखते हुए दो दिन स्कूल बंद, मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट
तूफान 'अर्नब' के खतरे को देखते हुए दो दिन स्कूल बंद, मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Oct 27, 2026, 7:51:00 PM
132 गांवों की ग्राम विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
132 गांवों की ग्राम विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
Oct 27, 2026, 7:40:00 PM
सम्राट चौधरी ने भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतर्राष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज का किया उद्घाटन, खेल प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
सम्राट चौधरी ने भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 अंतर्राष्ट्रीय रग्बी सेवेंस सीरीज का किया उद्घाटन, खेल प्रेमियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
Oct 27, 2026, 7:23:00 PM
 जिला प्रशासन की मुस्तैदी, सिद्धू-कान्हू मैदान में महिला अभ्यर्थियों की होमगार्ड बहाली की दौड़
जिला प्रशासन की मुस्तैदी, सिद्धू-कान्हू मैदान में महिला अभ्यर्थियों की होमगार्ड बहाली की दौड़
Oct 27, 2026, 7:09:00 PM
विजयीपुर में हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
विजयीपुर में हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Oct 27, 2026, 6:57:00 PM
 लखरांव बाग के पास झाड़ी से मिला युवक का शव, गला रेत कर हत्या की आशंका
लखरांव बाग के पास झाड़ी से मिला युवक का शव, गला रेत कर हत्या की आशंका
Oct 27, 2026, 6:42:00 PM
 दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट! SP मिस्टर राज मौके पर
दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट! SP मिस्टर राज मौके पर
Oct 27, 2026, 6:32:00 PM
बेगूसराय में फुलवरिया ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में फुलवरिया ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 6:13:00 PM
दीपावली-छठ पर रोहतास प्रशासन अलर्ट! पटाखा दुकानों की जांच से खतरनाक घाटों की पहचान तक, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश
दीपावली-छठ पर रोहतास प्रशासन अलर्ट! पटाखा दुकानों की जांच से खतरनाक घाटों की पहचान तक, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश
Oct 27, 2026, 5:55:00 PM
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से सारण तक प्रशांत किशोर का दम
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से सारण तक प्रशांत किशोर का दम
Oct 27, 2026, 5:46:00 PM