मुख्यमंत्री ने कहा- 'नशामुक्त बिहार अभियान' को पहुंचाना है गांव-गांव और घर-घर तक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम 'नशामुक्त बिहार अभियान' का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक राज्यभर में चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- 'नशामुक्त बिहार अभियान' को पहुंचाना है गांव-गांव और घर-घर तक

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम 'नशामुक्त बिहार अभियान' का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यह अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक राज्यभर में चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने व्हाट्सऐप चैटबोट एवं हेल्पलाइन की शुरुआत की व 'नशामुक्त बिहार अभियान' से संबंधित जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत रवाना किए गए जन-जागरूकता वाहन अगले एक माह तक बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर ऑडियो-विजुअल माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त जीवन के लाभों के प्रति जागरूक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, जीविका व ब्रह्माकुमारीज द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों एवं आमजनों को नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने, दूसरों को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करने, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने और बिहार को नशामुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, जीविका व ब्रह्माकुमारीज द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। विभाग की ओर से नशामुक्ति के लिए चलाए जा रहे जन-जागरूकता कार्यक्रमों और शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई पर आधारित लघु फिल्म भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा- आज बिहार के लिए महत्वपूर्ण दिन है

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आज 'नशामुक्त बिहार अभियान' की शुरुआत की गई है, जिसे जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा वर्ष 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने जनहित में शराबबंदी कानून लागू कर राज्य में पूर्ण शराबबंदी का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनहित में शराबबंदी कानून लागू कर राज्य में पूर्ण शराबबंदी का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। उस समय राज्य के बजट का आकार लगभग 50 से 55 हजार करोड़ रुपए था, इसके बावजूद राजस्व की चिंता किए बिना जनहित को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने शराबबंदी के इस निर्णय के लिए पूर्व नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाए रखने के साथ-साथ अब सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के विरुद्ध भी व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा- नशामुक्त, स्वस्थ और उज्ज्वल बिहार का निर्माण तभी संभव है, जब इस अभियान को निरंतर और प्रभावी ढंग से चलाया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त, स्वस्थ और उज्ज्वल बिहार का निर्माण तभी संभव है, जब इस अभियान को निरंतर और प्रभावी ढंग से चलाया जाए। इसमें जीविका की लगभग 1.81 करोड़ दीदियों, छात्र-छात्राओं, ब्रह्माकुमारी से जुड़ी बहनों तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज के साथ सहयोग की पहल की है। बिहार में भी इस दिशा में सहयोग स्थापित किया गया है। 'नशामुक्त बिहार अभियान की सफलता के लिए निर्धारित लक्ष्य को और व्यापक बनाना होगा।

मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक, चौपाल व पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक, चौपाल और पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना राज्य के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। नशे की लत के कारण प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी अपना भविष्य बर्बाद कर लेते हैं। इसलिए इस अभियान में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ी सशक्त, स्वस्थ और समृद्ध बिहार के निर्माण में योगदान दे सके। 

शराबबंदी के साथ-साथ अब सूखे नशे के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई आवश्यक है - मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि शराबबंदी के साथ-साथ अब सूखे नशे के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई आवश्यक है। वर्ष 2024 में बिहार में 282 किलोग्राम चरस जब्त की गई थी, जबकि वर्ष 2025 में यह मात्रा बढ़कर 400 किलोग्राम हो गई। इसी प्रकार, वर्ष 2024 में 42 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 65 किलोग्राम हो गई। अफीम की जब्ती वर्ष 2025 में 77 किलोग्राम दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों को गंभीरता से लेते हुए नशीले पदार्थों की आपूर्ति और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना होगा। सूखे नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए संबंधित जिलों में विशेष अभियान चलाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें

मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अधिकारियों को पूरी तत्परता से काम करना चाहिए तथा आवश्यकतानुसार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। बिहार में नशीले पादार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अब 20 गुणा से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं, करीब 1700 मामले दर्ज हुए हैं जिनके निपटारे के लिये कई जिलों में विशेष न्यायालयों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सख्त प्रवर्तन, प्रभावी निगरानी और जनभागीदारी से नशामुक्त बिहार के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा- विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से अबतक 1,755 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 1,650 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से अबतक 1,755 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 1,650 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। जिन विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिला है या वे किसी आदेश से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे राज्यस्तरीय सहयोग शिविर में आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को न्याय मिलना आवश्यक है, तभी बिहार विकास और उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- नशामुक्त बिहार अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त बिहार अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और नशामुक्त भारत एवं नशामुक्त बिहार के संकल्प के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, जीविका दीदियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर व मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव-सह-मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

CM सम्राट के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, मद्य निषेध विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक रत्न संजय, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, उत्पाद आयुक्त दिव्या शक्ति, निबंधन विभाग के महानिरीक्षक कृष्ण चंद्र गुप्ता, ब्रह्माकुमारीज की राजयोगिनी संगीता देवी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधि, जीविका दीदियां, छात्र-छात्राएं मौजूद थे। जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी एवं आमजन जुड़े हुए थे।

Trending News

चाकू मारकर किया घायल, एक लाख रुपया और सोने की चेन छीना
चाकू मारकर किया घायल, एक लाख रुपया और सोने की चेन छीना
Oct 27, 2026, 5:18:00 PM
चास में दीपावली-छठ में युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान, 11 छठ घाटों की होगी सफाई
चास में दीपावली-छठ में युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान, 11 छठ घाटों की होगी सफाई
Oct 27, 2026, 4:44:00 PM
हथुआ अनुमंडल में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का DM ने किया उद्घाटन
हथुआ अनुमंडल में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का DM ने किया उद्घाटन
Oct 27, 2026, 4:40:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- 'नशामुक्त बिहार अभियान' को पहुंचाना है गांव-गांव और घर-घर तक
मुख्यमंत्री ने कहा- 'नशामुक्त बिहार अभियान' को पहुंचाना है गांव-गांव और घर-घर तक
Oct 27, 2026, 4:34:00 PM
अबॉर्शन कराने के लिए 5 करोड़? 55 साल के शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, क्या है लव गिल का मामला...
अबॉर्शन कराने के लिए 5 करोड़? 55 साल के शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, क्या है लव गिल का मामला...
Oct 27, 2026, 4:27:00 PM
हथुआ में सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से अवैध अतिक्रमण, प्रशासन मौन
हथुआ में सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से अवैध अतिक्रमण, प्रशासन मौन
Oct 27, 2026, 4:26:00 PM
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
Oct 27, 2026, 4:07:00 PM
प्रशांत किशोर के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, ट्रेन से गायब होने के बाद झारखंड के जंगल में मिला शव
प्रशांत किशोर के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, ट्रेन से गायब होने के बाद झारखंड के जंगल में मिला शव
Oct 27, 2026, 4:00:00 PM
INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
Oct 27, 2026, 3:47:00 PM
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 3:23:00 PM