टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

आरा : गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान टेंपो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब में आठ पीएम व्हिस्की और आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की की बोतलें शामिल हैं। गिरफ्तार चालक की पहचान पटना जिले के पोस्टल पार्क सब्जी मंडी, वार्ड नंबर-आठ निवासी विजय प्रसाद के पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है।

उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेंपो से अवैध अंग्रेजी शराब ले जायी जा रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेंपो से अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए टेंपो संख्या BR01P07411 को पकड़ा। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान आठ पीएम व्हिस्की के 180 एमएल वाले 710 पीस और आफ्टर डार्क ब्लू व्हिस्की के 180 एमएल वाले 230 पीस मिले। इस प्रकार कुल 940 बोतलों में 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पहले भी उत्पाद अधिनियम के मामले में जा चुका है जेल

उत्पाद विभाग के अनुसार, गिरफ्तार चालक सुमन कुमार का पूर्व में भी शराब से जुड़े मामले में संलिप्तता का रिकॉर्ड रहा है। वह वर्ष 2024 में उत्पाद अधिनियम के एक मामले में जेल जा चुका है। इसके बावजूद एक बार फिर उसके टेंपो से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गई है। फिलहाल गिरफ्तार चालक से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब कहां से लायी जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है।

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
Oct 27, 2026, 4:07:00 PM
प्रशांत किशोर के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, ट्रेन से गायब होने के बाद झारखंड के जंगल में मिला शव
प्रशांत किशोर के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, ट्रेन से गायब होने के बाद झारखंड के जंगल में मिला शव
Oct 27, 2026, 4:00:00 PM
INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
Oct 27, 2026, 3:47:00 PM
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 3:23:00 PM
Bihar MLC Result 2026: पटना स्नातक से नीरज कुमार आगे, अनंत के अनुज तीसरे नंबर पर, तिरहुत में NDA को बढ़त
Bihar MLC Result 2026: पटना स्नातक से नीरज कुमार आगे, अनंत के अनुज तीसरे नंबर पर, तिरहुत में NDA को बढ़त
Oct 27, 2026, 3:05:00 PM
साढ़े 3 साल के मासूम की गोली लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
साढ़े 3 साल के मासूम की गोली लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 2:27:00 PM
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
Oct 27, 2026, 2:17:00 PM
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
Oct 27, 2026, 2:16:00 PM
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
Oct 27, 2026, 1:55:00 PM
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM