Bihar MLC Result 2026: पटना स्नातक से नीरज कुमार आगे, अनंत के अनुज तीसरे नंबर पर, तिरहुत में NDA को बढ़त
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझानों में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर मजबूत बढ़त बना ली है।

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आ गए हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझानों में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर मजबूत बढ़त बना ली है। इस सीट पर मोकामा विधायक अनंत सिंह के अनुज सिंह तीसरे स्थान पर बताए जा रहे हैं। वहीं तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ नरेंद्र प्रसाद सिंह आगे चल रहे हैं।
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शुरुआती रुझानों में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रथम वरीयता की मतगणना के अनुसार नीरज कुमार को 2,708 वोट मिले हैं और वे करीब 900 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं राजद प्रत्याशी दिलीप पटेल को 1,811 वोट लाकर दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जन सुराज के अनुज सिंह 671 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अनुज सिंह को मोकामा विधायक अनंत सिंह का भी समर्थन हासिल है, जिसकी वजह से अनंत सिंह को जदयू से बाहर निकाल दिया गया है।
जेडीयू-नीरज कुमार- 2708
राजद-दिलीप पटेल- 1811
जनसुराज-अनुज सिंह- 671
जेडीयू-नीरज कुमार- करीब 900 वोट से आगे
वहीं तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह 1,793 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। सीपीआई के डॉ संजय कुमार सिंह 1,656 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा को 1,457 और जन सुराज के श्याम नंदन राय को 1,295 मत मिले हैं।
बता दें कि बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना हो रही है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीट शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट शामिल है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। कुल 150 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 5.32 लाख से ज्यादा मतदाताओं के वोटों से होगा।













