INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई हुई है। जिसमें पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। आज यानी 27 अक्टूबर को तीसरा टी20 मैच वेलिंगटन के हेनरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके

वेलिंगटन : भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई हुई है। जिसमें पांच टी20, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। आज यानी 27 अक्टूबर को तीसरा टी20 मैच वेलिंगटन के हेनरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज के मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। भारतीय टीम तीसरा टी20 मैच छह विकेट से धमाकेदार जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की लीड ले चुकी है।

एलन और मिशेल की पारी हुई बेकार

आपको बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से फिन एलन (40 रन, 25 गेंद, पांच छक्के), डैरिल मिशेल (नाबाद 89 रन, 52 गेंद, पांच चौके, पांच छक्के) और बेवॉन जैकब्स (नाबाद 39 रन, 23 गेंद, चार चौके, एक छक्के) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से टीम 20 ओवर में 198 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य रखा। वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किए।

अभिषेक और सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को धो डाला

वहीं बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शानदार और जानदार शुरुआत देखने को मिला। भारत के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा (113 रन, 38 गेंद, नौ चौके, 11 छक्के) और वैभव सूयवंशी (45 रन, 19 गेंद, चार चौके, चार छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 18 रन की पारी खेली। भारत ने तीसरा टी20 मैच छह विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 की लीड ले चुकी है। भारतीय टीम ने 200 सौ का स्कोर 20 ओवर तो छोड़िए 15 ओवर भी नहीं जाने दिए और यह मैच 13.2 ओवर में ही जीत लिए। मैच में शानदार पारी खेलने के लिए अभिषेक शर्मा को 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।

Trending News

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
Oct 27, 2026, 4:07:00 PM
प्रशांत किशोर के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, ट्रेन से गायब होने के बाद झारखंड के जंगल में मिला शव
प्रशांत किशोर के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, ट्रेन से गायब होने के बाद झारखंड के जंगल में मिला शव
Oct 27, 2026, 4:00:00 PM
INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
Oct 27, 2026, 3:47:00 PM
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 3:23:00 PM
Bihar MLC Result 2026: पटना स्नातक से नीरज कुमार आगे, अनंत के अनुज तीसरे नंबर पर, तिरहुत में NDA को बढ़त
Bihar MLC Result 2026: पटना स्नातक से नीरज कुमार आगे, अनंत के अनुज तीसरे नंबर पर, तिरहुत में NDA को बढ़त
Oct 27, 2026, 3:05:00 PM
साढ़े 3 साल के मासूम की गोली लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
साढ़े 3 साल के मासूम की गोली लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 2:27:00 PM
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, धनबाद से दबोचा गया
Oct 27, 2026, 2:17:00 PM
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने की 'बिहार गति' के तहत 100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा
Oct 27, 2026, 2:16:00 PM
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
प्रतापी राजा मेदीनीराय जी का प्रतिमा का हुआ भव्य शिलान्यास, जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग शामिल
Oct 27, 2026, 1:55:00 PM
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM