हथुआ में सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से अवैध अतिक्रमण, प्रशासन मौन

हथुआ में सरकारी जमीन पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की चुप्पी से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सारा अवैध निर्माण अंचल कार्यालय की मिलीभगत और दलालों के सहयोग से हो रहा है।

हथुआ में सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से अवैध अतिक्रमण, प्रशासन मौन

गरीब दर्शन/हथुआ/गोपालगंज : हथुआ में सरकारी जमीन पर लगातार हो रहे अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की चुप्पी से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सारा अवैध निर्माण अंचल कार्यालय की मिलीभगत और दलालों के सहयोग से हो रहा है। ताजा मामला हथुआ अंबेडकर आवासीय विद्यालय के मुख्य गेट के सामने का है, जहां सरकारी खाड़ (नाला) के ऊपर पक्का मकान बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे बरसात के दिनों में बाजार के नालों का पानी निकलने में भारी परेशानी होती है और भविष्य में जलजमाव की समस्या और बढ़ने की आशंका है।

वर्षों से सैकड़ों पक्के मकान बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है

वहीं दूसरी तरफ हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के सामने वर्षों से सैकड़ों पक्के मकान बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है, जो आज भी जारी है। इस विषय पर जब हथुआ अंचलाधिकारी राज नारायण राजा से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो कई बार फोन करने के बावजूद उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

स्थानीय थानाध्यक्ष को निर्देश देकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया जाता है

वहीं हथुआ पहुंचे गोपालगंज के जिलाधिकारी समीर सौरभ से हथुआ की सबसे बड़ी समस्या अवैध अतिक्रमण को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जमाबंदी को रद्द भी किया जा रहा है। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर अतिक्रमण वाद के तहत कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जा रहा है और उसकी लगातार समीक्षा भी की जा रही है। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण के जो मामले संज्ञान में आते हैं। उस पर स्थानीय थानाध्यक्ष को निर्देश देकर हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराया जाता है।

हथुआ (गोपालगंज) से अरविंद सिंह की रिपोर्ट

Trending News

चाकू मारकर किया घायल, एक लाख रुपया और सोने की चेन छीना
चाकू मारकर किया घायल, एक लाख रुपया और सोने की चेन छीना
Oct 27, 2026, 5:18:00 PM
चास में दीपावली-छठ में युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान, 11 छठ घाटों की होगी सफाई
चास में दीपावली-छठ में युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान, 11 छठ घाटों की होगी सफाई
Oct 27, 2026, 4:44:00 PM
हथुआ अनुमंडल में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का DM ने किया उद्घाटन
हथुआ अनुमंडल में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का DM ने किया उद्घाटन
Oct 27, 2026, 4:40:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- 'नशामुक्त बिहार अभियान' को पहुंचाना है गांव-गांव और घर-घर तक
मुख्यमंत्री ने कहा- 'नशामुक्त बिहार अभियान' को पहुंचाना है गांव-गांव और घर-घर तक
Oct 27, 2026, 4:34:00 PM
अबॉर्शन कराने के लिए 5 करोड़? 55 साल के शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, क्या है लव गिल का मामला...
अबॉर्शन कराने के लिए 5 करोड़? 55 साल के शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, क्या है लव गिल का मामला...
Oct 27, 2026, 4:27:00 PM
हथुआ में सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से अवैध अतिक्रमण, प्रशासन मौन
हथुआ में सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से अवैध अतिक्रमण, प्रशासन मौन
Oct 27, 2026, 4:26:00 PM
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न
Oct 27, 2026, 4:07:00 PM
प्रशांत किशोर के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, ट्रेन से गायब होने के बाद झारखंड के जंगल में मिला शव
प्रशांत किशोर के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत, ट्रेन से गायब होने के बाद झारखंड के जंगल में मिला शव
Oct 27, 2026, 4:00:00 PM
INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
INDvsNZ : धमाकेदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा, अभिषेक का शानदार शतक, सूर्यवंशी भी चमके
Oct 27, 2026, 3:47:00 PM
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
टेंपो से 169.2 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 3:23:00 PM