शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

नालंदा में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वेना थाना क्षेत्र में रेलवे यार्ड के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर वेना थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब की इस बड़ी खेप का खुलासा किया।

कार्रवाई के दौरान यार्ड के पास संदिग्ध हालत में खड़े दो मिनी ट्रक और एक लग्जरी वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, जब संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई तो उनके अंदर से करीब 3100 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब की कुल 5447 बोतलें मिली हैं, जिसमें अलग-अलग ब्रांड की व्हिस्की और बीयर शामिल है।

इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद इलाके में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।मामले को लेकर सदर डीएसपी अमरनाथ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि फिलहाल इस कार्रवाई में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस शराब की इस खेप के पीछे जुड़े तस्करों और सप्लायरों की पहचान में जुट गई है। 

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। वहीं, शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के बरुणतल के पास से भी पुलिस ने 206 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है।

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित

Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका

Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव

Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान

Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर

Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...

Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान

Sep 05, 2026, 3:50:00 PM