रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धनबाद: जिले के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को होने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन कोर्ट की ओर से फैसला नहीं सुनाया गया।

रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धनबाद: जिले के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को होने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन कोर्ट की ओर से फैसला नहीं सुनाया गया। फिलहाल अगली सुनवाई या फैसले की तारीख भी तय नहीं की गई है। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता समर श्रीवास्तव ने मीडिया को यह जानकारी दी।

29 जनवरी 2017 को धनबाद के सरायढेला इलाके में रंजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रंजय सिंह को मेयर संजीव सिंह का करीबी माना जाता था। हत्याकांड के बाद कोयलांचल की राजनीति में सिंह मेंशन और रघुकुल के बीच कथित वर्चस्व की लड़ाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

इस मामले में आरा निवासी नंदकुमार सिंह उर्फ मामा को मुख्य शूटर और हर्ष सिंह को आरोपी बनाया गया है। हर्ष सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, जबकि नंदकुमार सिंह उर्फ मामा जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार, मामा के कथित इकबालिया बयान के आधार पर हर्ष सिंह को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए चार्जशीट दाखिल की गई थी।

नंदकुमार सिंह उर्फ मामा वर्ष 2018 से जेल में बंद है। उसकी जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक खारिज हो चुकी हैं। रंजय सिंह हत्याकांड को पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या से जुड़े आपराधिक घटनाक्रम की एक अहम कड़ी के तौर पर भी देखा जाता है।

फैसले की संभावना को देखते हुए शनिवार को धनबाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की ओर से सिंह मेंशन और रघुकुल से जुड़े समर्थकों के बीच संभावित टकराव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई।

हालांकि, फैसला टलने के बाद अब सभी की नजरें अगली तारीख पर टिक गई हैं। न्यायालय की ओर से अगली तारीख निर्धारित होने के बाद ही इस बहुचर्चित हत्याकांड में आगे की तस्वीर साफ हो सकेगी।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
Sep 05, 2026, 3:30:00 PM
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sep 05, 2026, 3:07:00 PM
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Sep 05, 2026, 3:04:00 PM
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
Sep 05, 2026, 2:40:00 PM