केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी

धनबाद : जिले के केंदुआडीह इलाके में अचानक जमीन धंसने से दो बड़े गोफ बनने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। अग्नि प्रभावित क्षेत्र कुर्मी डीह पांडे बस्ती से कुछ दूरी पर खाली जमीन में गुरुवार देर शाम अचानक दो बड़े गोफ बन गए।

केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी

धनबाद : जिले के केंदुआडीह इलाके में अचानक जमीन धंसने से दो बड़े गोफ बनने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। अग्नि प्रभावित क्षेत्र कुर्मी डीह पांडे बस्ती से कुछ दूरी पर खाली जमीन में गुरुवार देर शाम अचानक दो बड़े गोफ बन गए और गोफ से तेजी से गैस निकलने लगा। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

सूचना मिलते ही BCCL प्रबंधन मौके पर पहुंचा और एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। वहीं, आज BCCL अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों गोफ की भराई का काम किया जा रहा है।

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर कुर्मी डीह पांडे बस्ती के पास खाली स्थान पर अचानक जमीन धंसने से दो बड़े गोफ बन गए। गोफ से गैस निकलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि यदि धंसान का दायरा बढ़ा तो आसपास रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही BCCL प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोफ के चारों ओर फेंसिंग कर दी, ताकि कोई व्यक्ति या मवेशी गलती से धंसान क्षेत्र में न पहुंच सके। इसके बाद शुक्रवार को BCCL प्रबंधन की मौजूदगी में गोफ की भराई का काम शुरू किया गया है।

वहीं, स्थानीय JMM नेता महादेव हासदा ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि बस्ती से कुछ ही दूरी पर इस तरह अचानक गोफ बनना चिंता का विषय है। उन्होंने BCCL प्रबंधन से अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों का जल्द से जल्द सुरक्षित पुनर्वास कराने की मांग की है।

इधर, BCCL अधिकारी लव प्रताप सिंह ने बताया कि कुर्मी डीह समेत आसपास के प्रभावित लोगों के पुनर्वास को लेकर सर्वे का काम पूरा हो चुका है और सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल खाली स्थान पर गोफ बना है, जिसकी भराई कराई जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र से दूर रहें।

फिलहाल BCCL की ओर से गोफ की भराई कराई जा रही है, लेकिन अग्नि प्रभावित क्षेत्र में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने आसपास रहने वाले लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

धनबाद से नीति की रिपोर्ट 

Trending News

शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
Sep 05, 2026, 3:30:00 PM
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sep 05, 2026, 3:07:00 PM
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Sep 05, 2026, 3:04:00 PM
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
Sep 05, 2026, 2:40:00 PM
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
Sep 05, 2026, 2:07:00 PM
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
Sep 05, 2026, 1:47:00 PM
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
Sep 05, 2026, 1:39:00 PM