स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन

भारत के स्मार्टफोन के बाजार में इन दिनों बडी हलचल है। एक तरफ जहां कई विदेशी ब्रांड अपने स्मार्टफोन को लेकर संजीदा दिख रहे हैं और नये नये मॉडल्स को बाजार में पेश कर रहे हैं, वहीं भारतीय टेक ब्रांड भी इस बाजार में अपनी तैयारी के साथ उतरने वाले हैं।

स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन

भारत के स्मार्टफोन के बाजार में इन दिनों बडी हलचल है। एक तरफ जहां कई विदेशी ब्रांड अपने स्मार्टफोन को लेकर संजीदा दिख रहे हैं और नये नये मॉडल्स को बाजार में पेश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय टेक ब्रांड भी इस बाजार में अपनी पूरी तैयारी के साथ उतर रहे हैं। ताजा खबर भारतीय टेक ब्रांड Mivi से जुडी है। टेक रिपोर्टस के अनुसार भारतीय स्मार्टफोन के बाजार में Mivi जल्द ही धमाकेदार इंट्री करने की तैयारी कर रही है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के अनुसार Mivi ने स्मार्टफोन के बाजार में अपनी इंट्री की पूरी तैयारी कर ली है। फेमस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर कंपनी ने अपने पहले Mivi 5जी फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। इससे अब यह साफ हो गया है कि जल्द ही Mivi के इस फोन की लॉन्चिंग हो जाएगी। ज्ञात हो कि Mivi की पहचान मुख्यत: ऑडियो प्रोडक्टस के लिए है।

फ्लिपकार्ट पर जारी हुए टीजर में Mivi ने अपने आने वाले फोन की डिजाइन और कलर ऑप्शन को पेश किया है। टीजर देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है यह फोन ग्रीन कलर में बाजार में इंट्री कर सकता है। इसके कोने राउंडेड हैं और रियर पैनल पर डिजाइन फ्लैट दिख रहा है। हालांकि बडी बात यह कि कंपनी की तरफ से इस पेश होने वाले फोन के मॉडल नाम का खुलासा नहीं किया गया है। साथ ही यह बाजार में कब से उपलब्ध होगा, इसकी विशेषताएं क्या होंगी और कीमत कितनी होगी, इसकी जानकारी भी फिलहाल नहीं दी गयी है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फोन की कीमत 15 हजार रूपये से कम हो सकता है।

ऐसी उम्मीद है कि स्मार्टफोन बाजार में अपनी उत्सुकता को बनाये रखने के लिए Mivi आने वाले दिनों में फोन की अहम जानकारियों को लोगों के सामने धीरे धीरे प्रस्तुत कर सकती है। ज्ञात हो कि अब तक इस कंपनी के पोर्टफोलियो में TWS ईयरबड्स, Bluetooth स्पीकर्स, AI-पावर्ड ईयरबड्स, साउंडबार और अन्य स्पीकर्स शामिल हैं। यह पहला मौका होगा जब कंपनी स्मार्टफोन बाजार में कदम रखकर कंपनी अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी कर रही है।

Trending News

चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
Sep 05, 2026, 2:07:00 PM
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
Sep 05, 2026, 1:47:00 PM
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
Sep 05, 2026, 1:39:00 PM
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 1:19:00 PM
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 12:52:00 PM
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
Sep 05, 2026, 12:46:00 PM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 12:37:00 PM