तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

जामताड़ा जिला अंतर्गत फतेहपुर प्रखंड के अगैया-सरमुंडी पंचायत के केंदुआटांड़ गांव में सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। पिछले तीन साल से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई।

तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

जामताड़ा जिला अंतर्गत फतेहपुर प्रखंड के अगैया-सरमुंडी पंचायत के केंदुआटांड़ गांव में सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। करीब 1200 की आबादी वाले इस गांव में पिछले तीन साल से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई। 

शुक्रवार को ग्रामीण कीचड़ भरी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।बताया गया कि गांव की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क बरसात में पूरी तरह कीचड़ और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थिति ऐसी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण कृष्णा मंडल ने कहा कि सड़क नहीं होने से बच्चों को स्कूल जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। 

वहीं ग्रामीण कालीपद बाउरी ने कहा कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। बुजुर्ग बलराम चक्रवर्ती ने जल्द से जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग की।इधर, मामले को लेकर पंचायत के मुखिया उमेश्वर मुर्मू ने बताया कि सड़क की समस्या उनके संज्ञान में है।

फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मोरम, मिट्टी और डस्ट डालकर रास्ते को चलने लायक बनाया जाएगा। साथ ही स्थायी समाधान के लिए विधायक मद से सड़क निर्माण की अनुशंसा की जाएगी।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

12.30 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.30 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
Sep 05, 2026, 3:30:00 PM
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sep 05, 2026, 3:07:00 PM
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Sep 05, 2026, 3:04:00 PM
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
Sep 05, 2026, 2:40:00 PM
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
Sep 05, 2026, 2:07:00 PM
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
Sep 05, 2026, 1:47:00 PM