शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं

जहानाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के विभिन्न प्रखंडों के 16 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं

जहानाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के विभिन्न प्रखंडों के 16 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ग्राम प्लेक्स, जहानाबाद में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान प्रदान किया।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में रेणु प्रिया, मुकेश कुमार, मोना कुमारी, अर्पण कुमार कश्यप, रूबी कुमारी, मुसमान हुसैन, मो. मुन्नेट अंसारी, रवीति कुमारी, सुभाष कुमार, फिरदौस परवीन, वेदानन्द पाण्डेय, मनोजीला कुमारी, शिवनन्दन प्रसाद, रन्नी पूजा, रीना एवं सुभाष राय शामिल हैं।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी अपने कार्यकाल में कई लोगों के लिए काम करता है, लेकिन एक शिक्षक ऐसे कई अधिकारियों का निर्माण करता है, जो आगे चलकर समाज और देश की सेवा करते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें सही दिशा, संस्कार और मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की अहम भूमिका होती है।

जिलाधिकारी ने उन शिक्षकों को भी निराश नहीं होने की सलाह दी, जिनका इस वर्ष सम्मान के लिए चयन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि सम्मान के लिए चयनित शिक्षक बेहतर कार्य कर रहे हैं, लेकिन अन्य शिक्षक भी अपने स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सभी शिक्षक अपने कार्यों में और बेहतर प्रयास करें। आने वाले समय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में सम्मानित शिक्षकों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
शिक्षक दिवस पर 16 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डीएम ने कहा-आप कई अधिकारियों का भविष्य गढ़ते हैं
Sep 05, 2026, 3:30:00 PM
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
तीन साल से सड़क का इंतजार, कीचड़ भरे रास्ते में उतरकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
Sep 05, 2026, 3:07:00 PM
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
सैनिक पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Sep 05, 2026, 3:04:00 PM
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
केंदुआ में अचानक बने दो बड़े गोफ, गैस रिसाव से दहशत! BCCL ने की घेराबंदी
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
बिहार में बदल रहा मौसम, अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर गिर सकता है तापमान
Sep 05, 2026, 2:43:00 PM
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों का कर्मक्षेत्र है विद्यालय, समस्याओं के समाधान के लिए पटना आने की जरूरत नहीं : शिक्षा मंत्री
Sep 05, 2026, 2:40:00 PM
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM