सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सहरसा। भारतीय जनता पार्टी सहरसा की जिला कार्यशाला शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पटूआहा में जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री भैरवानंद झा के संचालन में आयोजित हुई।

सहरसा। भारतीय जनता पार्टी सहरसा की जिला कार्यशाला शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पटूआहा में जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री भैरवानंद झा के संचालन में आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोसी क्षेत्र के संगठन प्रभारी एवं विधान पार्षद अनिल ठाकुर तथा प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यशाला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारियों, मंच-मोर्चा अध्यक्ष एवं संयोजकों, मंडल अध्यक्षों तथा मंडल स्तर पर बनाए गए कार्यक्रम प्रभारियों के साथ बैठक कर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
प्रदेश महामंत्री राजेश झा राजू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ अभियान को सफल बनाएं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा एवं जनकल्याण का संदेश पहुंचाएं।
जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पाग पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के तहत सभी मंडलों में भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर जिला प्रभारी सुनील कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, डॉ. शशि शेखर झा सम्राट, डॉ. शिलेंद्र कुमार, अमीर राम, जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह, अनमोल भगत, जिला मंत्री पंकज पाठक सहित जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, मनोज यादव, मिहीर झा, बीएन सहनी, रिंकी देवी, कुमार गौरव, सुमीत सिन्हा, विजय बसंत, सिद्धार्थ सिंह सिद्धु, संजीव भगत, बिपीन कुशवाहा, संतोष गुप्ता, अभिनंदन कुशवाहा, सुरजीत सिंह, सुबोध साह, नरेश पासवान, सुगामनी देवी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।
सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट










