पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव

नालंदा में धान और गेहूं अधिप्राप्ति की राशि का भुगतान नहीं होने से पैक्स अध्यक्षों में नाराजगी है। पैक्स अध्यक्षों ने राज्य खाद्य निगम पर भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव

नालंदा में धान और गेहूं अधिप्राप्ति की राशि का भुगतान नहीं होने से पैक्स अध्यक्षों में नाराजगी है। पैक्स अध्यक्षों ने राज्य खाद्य निगम पर भुगतान में देरी का आरोप लगाते हुए सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर डीएम कार्यालय का घेराव, तालाबंदी और चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। 

नालंदा में 229 समितियों ने 21 हजार 692 किसानों से करीब 13.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की, जिसके बाद करीब 90 हजार 212 मीट्रिक टन चावल राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति किया गया। पैक्स के मुताबिक, इसकी करीब 130 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि लंबे समय से लंबित है। वहीं, 72 समितियों ने 307 किसानों से 1,222 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा, जिसमें करीब 2.03 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बाकी है। 

पैक्स अध्यक्षों का कहना है कि भुगतान में देरी के कारण सहकारी बैंक से लिए गए कैश क्रेडिट ऋण पर ब्याज बढ़ रहा है और समितियां डिफॉल्टर होने की कगार पर हैं।पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों के भीतर बकाया भुगतान की मांग की है। भुगतान नहीं होने पर आंदोलन, सहकारिता विभाग में तालाबंदी और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM