बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

बिहार के आरा से बड़ी खबर है। दरअसल आरा जंक्शन के पास रविवार की तड़के तब अफरातफरी मच गई, जब 15483 महानंदा एक्सप्रेस के इंजन के साथ तीन कोच पटरी से उतर गए।

बिहार में बेपटरी हुई ट्रेन, महानंदा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे

आरा: बिहार के आरा से बड़ी खबर है। दरअसल आरा जंक्शन के पास रविवार की तड़के तब अफरातफरी मच गई, जब 15483 महानंदा एक्सप्रेस के इंजन के साथ तीन कोच पटरी से उतर गए। ट्रेन अलीपुरद्वार जंक्शन से नई दिल्ली जा रही थी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में अभी तक किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। 

मिली खबर के अनुसार सुबह 4:15 बजे के करीब दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 के पास पहुंची थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन को यहां से दिल्ली के लिए रवाना होता होना था और इसी दौरान परिचालन से संबंधित कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई। जिसके कारण ट्रेन के इंजन, एसएलआर बोगी और S1 कोच पटरी से उतर गए। तड़के अचानक हुई इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। क्योंकि ज्यादातर यात्री उसे वक्त सोए हुए थे। 

इधर घटना के बाद सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी यात्री के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। इधर घटना की सूचना मिलते ही आला रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। रेलवे का कहना है कि घटना क्यों घटी, जांच होने के बाद ही यह सामने आ सकेगा। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

Trending News

 लखरांव बाग के पास झाड़ी से मिला युवक का शव, गला रेत कर हत्या की आशंका
लखरांव बाग के पास झाड़ी से मिला युवक का शव, गला रेत कर हत्या की आशंका
Oct 27, 2026, 6:42:00 PM
 दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट! SP मिस्टर राज मौके पर
दिनदहाड़े हथियार के बल पर बड़ी लूट! SP मिस्टर राज मौके पर
Oct 27, 2026, 6:32:00 PM
बेगूसराय में फुलवरिया ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में फुलवरिया ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपी गिरफ्तार
Oct 27, 2026, 6:13:00 PM
दीपावली-छठ पर रोहतास प्रशासन अलर्ट! पटाखा दुकानों की जांच से खतरनाक घाटों की पहचान तक, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश
दीपावली-छठ पर रोहतास प्रशासन अलर्ट! पटाखा दुकानों की जांच से खतरनाक घाटों की पहचान तक, DM-SP ने दिए सख्त निर्देश
Oct 27, 2026, 5:55:00 PM
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से सारण तक प्रशांत किशोर का दम
बिहार MLC चुनाव: तिरहुत से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा से सारण तक प्रशांत किशोर का दम
Oct 27, 2026, 5:46:00 PM
चाकू मारकर किया घायल, एक लाख रुपया और सोने की चेन छीना
चाकू मारकर किया घायल, एक लाख रुपया और सोने की चेन छीना
Oct 27, 2026, 5:18:00 PM
चास में दीपावली-छठ में युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान, 11 छठ घाटों की होगी सफाई
चास में दीपावली-छठ में युद्ध स्तर पर चलेगा सफाई अभियान, 11 छठ घाटों की होगी सफाई
Oct 27, 2026, 4:44:00 PM
हथुआ अनुमंडल में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का DM ने किया उद्घाटन
हथुआ अनुमंडल में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का DM ने किया उद्घाटन
Oct 27, 2026, 4:40:00 PM
मुख्यमंत्री ने कहा- 'नशामुक्त बिहार अभियान' को पहुंचाना है गांव-गांव और घर-घर तक
मुख्यमंत्री ने कहा- 'नशामुक्त बिहार अभियान' को पहुंचाना है गांव-गांव और घर-घर तक
Oct 27, 2026, 4:34:00 PM
अबॉर्शन कराने के लिए 5 करोड़? 55 साल के शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, क्या है लव गिल का मामला...
अबॉर्शन कराने के लिए 5 करोड़? 55 साल के शादीशुदा एक्टर संग अफेयर, क्या है लव गिल का मामला...
Oct 27, 2026, 4:27:00 PM