बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर

बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रानी पोखर गांव के कंचन मोड़ के समीप स्थित लक्ष्मी नारायण अपार्टमेंट में चोरों ने बंद फ्लैट की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया और सामान लेकर फरार।

बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर

बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रानी पोखर गांव के कंचन मोड़ के समीप स्थित लक्ष्मी नारायण अपार्टमेंट में चोरों ने बंद फ्लैट की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया और सामान लेकर फरार हो गए। 

हैरानी की बात यह है कि चोर जाते-जाते CCTV कैमरों का DVR भी अपने साथ ले गए। वहीं, अपार्टमेंट में न तो सुरक्षा गार्ड है और न ही चहारदीवारी। ऐसे में सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तस्वीरें बोकारो के हरला थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नारायण अपार्टमेंट की हैं, जहां चोरों ने शुभम कुमार के बंद फ्लैट को अपना निशाना बनाया। घटना के वक्त घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। चोरों ने दरवाजों की कुंडी तोड़ी और घर में रखे सामान को लेकर फरार हो गए।

चोरी से पहले चोरों ने पूरी तैयारी की थी। CCTV कैमरों का व्यू प्वाइंट ऊपर कर दिया गया, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें। इसके बाद चोर CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए। ऐसे में पुलिस के सामने CCTV फुटेज के जरिए चोरों तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है।

गृहस्वामी शुभम कुमार के मुताबिक, चोरी में कितने की संपत्ति गई है, इसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहते हैं। बोकारो स्थित फ्लैट में परिवार कभी-कभार ही आता है और अधिकांश समय मकान बंद रहता है। उनकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि उनकी माता कोडरमा में रहती हैं।

इधर, स्थानीय लोगों ने अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि परिसर में न तो चहारदीवारी है और न ही सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था। ऐसे में लंबे समय तक बंद रहने वाले फ्लैटों की निगरानी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। लोगों ने अपार्टमेंट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

वहीं, हरला पुलिस के अनुसार अब तक मामले में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल चोरी गए सामान की पूरी कीमत का आकलन किया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस बिना CCTV फुटेज के इस चोरी की गुत्थी को किस तरह सुलझाती है और चोरों तक कब पहुंचती है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM